प्रियंका चोपड़ा के बाद परिणीति भी करेंगी शादी, तेज है चर्चा!

0
144
Parineeti chopra: प्रियंका चोपड़ा के बाद परिणीति भी करेंगी शादी, तेज है चर्चा!

प्रियंका चोपड़ा के बाद परिणीति भी करेंगी शादी, तेज है चर्चा!

दिल्ली। प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनस से शादी कर ली। अब उनकी बहन परिणीति चोपड़ा (Parineeti chopra) को लेकर भी चर्चा बहुत तेज है कि वो भी अपने बॉयफ्रेंड से जल्द ही शादी कर सकती हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार परिणीति, (Parineeti chopra) चरित देसाई के साथ शादी कर सकती हैं। 2017 की शुरुआत से ही दोनों के अफेयर की अफवाहें चली आ रही हैं। अब दोनों अपने रिलेशनशिप को शादी में बदलने की तैयारी कर रहे हैं।

फैमिली फोटो में दिखते हैं चरित

चरित, प्रियंका चोपड़ा-ऋतिक रोशन की फिल्म अग्निपथ के असिस्टेंट डायरेक्टर रह चुके हैं। दोनों पहली बार 2016 में ड्रीम टूर के दौरान मिले थे। यहीं से दोनों के बीच प्यार का सिलसिला शुरू हुआ था। हालांकि परिणीति (Parineeti chopra) कभी भी खुलकर अपने रिलेशनशिप को लेकर बात नहीं की। वहीं, चरित को हमेशा प्रियंका की फैमिली फोटो में देखा जा चुका है। वहीं, एक इंटरव्यू के दौरान जब परिणीति (Parineeti chopra) से पूछा गया तो उनका जवाब था कि मैं ऐसी अफवाहों की आदी हो गई हूं। हमेशा की तरह मैं अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में कोई भी बात नहीं करना चाहती।

 

View this post on Instagram

 

Friends.. family.. ❤️

A post shared by Priyanka Chopra Jonas (@priyankachopra) on

‘इन सब बातों पर ध्यान नहीं देती’

परिणीति (Parineeti chopra) ने यह भी कहा कि मैं इन सब बातों पर ध्यान नहीं देती। बहुत सारे लोग हैं जिनके साथ मुझे जोड़ा गया है। मगर मैं सिर्फ अपनी फिल्मों के बारे में बातें करूंगी। आगे भी ऐसा ही चलता रहेगा। परिणीति (Parineeti chopra) ने प्रियंका की शादी में भी खूब मस्ती की थी। उनकी फिल्म संदीप और पिंकी फरार 2019 में रिलीज होगी। इसके अलावा वे जबरिया जोड़ी की भी शूटिंग कर रही हैं।

प्रियंका की बहन हैं परिणीति

दरअसल, बचपन से परिणीति चोपड़ा (Parineeti chopra) बैंक निवेशकर्ता बनना चाहती थी, लेकिन किसी कारण के चलते इन्होंने अभिनय को चुना। हरियाणा के अंबाला में पैदा हुई परिणीति चोपड़ा (Parineeti chopra) कई विज्ञापनों में भी काम कर चुकी हैं। इसके साथ ही वह कई स्टेज शो में भी नजर आ चुकी हैं। साथ ही सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.