तनुश्री-नाना विवाद: ये बॉलीवुड हस्तियां दे रही हैं तनुश्री दत्ता का साथ

0
222
तनुश्री-नाना विवाद: ये बॉलीवुड हस्तियां दे रही हैं तनुश्री दत्ता का साथ

तनुश्री-नाना विवाद: ये बॉलीवुड हस्तियां दे रही हैं तनुश्री दत्ता का साथ

मुंबई। अभिनेत्री तनुश्री दत्ता द्वारा लगाए गए आरोप पर बॉलीवुड के ज्यादातर दिग्गज हस्तियों ने चुप्पी साध ली है। लेकिन कुछ लोग खुल कर तनुश्री का सपोर्ट कर रहे हैं। तनु भी बॉलीवुड स्टारों द्वारा इस मामले से दूरी बनाए जाने को लेकर मायूस हैं। लेकिन आइए हम आपको बताते हैं कि बॉलीवुड के कौन-कौन लोग तनुश्री दत्ता के साथ हैं।

तनुश्री का सपोर्ट

बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन ने कहा है कि ”मुझे लगता है कि वर्कप्लेस में सम्मान मिलना जरूरी है चाहे वो एक महिला हो, पुरुष हो या फिर बच्चा हो। हमें इंडस्ट्री को सुरक्षित बनाना चाहिए। अगर इस मुद्दे पर कोई बोल रहा है तो हमें उसकी बातों को सुनना चाहिए। ऐसा कुछ बोलने के लिए काफी हिम्मत चाहिए और उनकी हिम्मत तारीफ के काबिल है”।

सबसे पहले स्वरा और फरहान

वहीं, तनुश्री का सपोर्ट करनेवालों में अभिनेत्री काजोल भी हैं. उन्होंने कहा था कि ”उन्होंने जो कहा वो वाकई हकीकत है और ये सिर्फ इंडस्ट्री में नहीं, बल्कि हर जगह है। काजोल ने यह भी कहा कि पुरुष भी इसके शिकार होते हैं”। सबसे पहले तनुश्री का सपोर्ट स्वरा भास्कर और फरहान अख्तर ने किया था। इसके बाद प्रियंका ने कहा कि ”ऐसी घटनाओं की पीड़िताओं का विश्वास करना जरूरी है”।

दूसरे सितारों ने भी किया सपोर्ट

प्रियंका के बाद सोनम कपूर, ट्विंकल खन्ना, परिणीति चोपड़ा, अनुराग कश्यप, आयुष्मान खुराना, रवीना टंडन ने तनुश्री का सपोर्ट किया था। वहीं, अमिताभ, सलमान, और आमिर खान जैसे सितारों ने इस पर गोलमोल जवाब दिया था।

इसके साथ ही जब अभिनेता अर्जुन कपूर से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि ”अगर तनुश्री सच बोल रही हैं तो ऐसी घटना किसी और के साथ दोबारा इस इंडस्ट्री में नहीं होनी चाहिए। हमें ऐसा माहौल बनाना होगा जहां सब बराबर हो। ये जरूरी है कि महिलाएं अपने वर्किंग प्लेस में सेफ महसूस करें। ये सच 10 साल बाद लोगों के सामने आया है”।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.