प्रियंका चोपड़ा: अभिनेत्री, सिंगर और फिल्ममेकर के बाद बनीं इनवेस्टर

1
85
प्रियंका चोपड़ा: अभिनेत्री, सिंगर और फिल्ममेकर के बाद बनीं इनवेस्टर

प्रियंका चोपड़ा: अभिनेत्री, सिंगर और फिल्ममेकर के बाद बनीं इनवेस्टर

मुंबई। बॉलीवुड की देशी गर्ल प्रियंका चोपड़ा के कई अवतार हैं। वे अभिनेत्री, सिंगर और फिल्म मेकर की भूमिका में तो नजर आ चुकी हैं। लेकिन अब उनकी पहचान जल्द ही एक स्मार्ट इनवेस्टर के रूप में हो जाएगी। उन्होंने एक डेटिंग एप बंबल में निवेश किया है। इसके अलावा वह सैन फ्रांसिस्को के स्टार्टअप होल्बर्टन स्कूल में पैसा लगा रही हैं।

डेटिंग एप बंबल में निवेश

डेटिंग एप बंबल में निवेश के बारे में प्रियंका चोपड़ा ने ट्वीट कर जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि बंबल में निवेश इस मकसद से कर रही हैं ताकि भारतीय महिलाएं डेटिंग को लेकर सुरक्षित महसूस करें। बंबल भारत में अपने कारोबार का विस्तार कर रही है। होल्बर्टन स्कूल एक एजुकेशन कंपनी है। प्रियंका ने बताया कि वो इन स्टार्टअप कंपनियों में पार्टनर और इनवेस्टर के तौर पर जुड़ रही हैं।

प्रियंका चोपड़ा: अभिनेत्री, सिंगर और फिल्ममेकर के बाद बनीं इनवेस्टर

होल्बर्टन स्कूल में निवेश

बताया जा रहा है कि प्रियंका ने जिस कंपनी में पैसा लगया है। वहां कोडिंग की जाती है और साथ ही ये कंपनी पढ़ाई के बहुत सारे एप भी बनाती है। इसी के साथ ही प्रियंका चोपड़ा ने डेटिंग एप बंबल में निवेश किया है इस कंपनी एक डेटिंग एप है। प्रियंका की आनेवाली फिल्मों की बात की जाए तो वो जल्द ही शोनाली बोस की फिल्म ‘द स्काई इज पिंक’ में नजर आएंगी. इस फिल्म में दंगल गर्ल जायरा वसीम भी दिखाई देंगी. इसके अलावा प्रियंका निक जोनास से अपनी शादी की वजह से भी चर्चाओं में हैं. सुना है कि प्रियंका इस साल के अंत तक निक से शादी कर लेंगी.

8.2 मिलियन डॉलर का निवेश

प्रियंका चोपड़ा ने ट्वीट में लिखा है कि उन्होंने डेटिंग एप बंबल में निवेश का फैसला लेते समय दो बातों का ध्यान रखा। ये कंपनियां समाज पर असर डालती हैं और इनकी स्थापना करने वाली महिलाएं हैं। इन दिनों कई सेलिब्रिटी टेक स्टार्टअप में निवेश कर रहे हैं. हालांकि इनमें से ज्यादातर पुरुष हैं। ऐसे में प्रियंका चोपड़ा ने स्टार्टअप में डेटिंग एप बंबल में निवेश करते हुए एक नई मिसाल कायम की है। न्यूयॉर्क टाइम्स के मुताबिक प्रियंका ने करीब 8.2 मिलियन डॉलर का निवेश किया है।

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.