प्रियंका चोपड़ा की नजर में इतने घटिया है भारतीय दर्शक!

2
274
प्रियंका चोपड़ा की नजर में इतने घटिया है भारतीय दर्शक!

दिल्ली। अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा के सितारे इन दिनों बुलंदियों पर है। यही वजह है कि कामयाबी अब उनके सिर चढ़ कर बोल रही है। इस कारण से प्रियंका के नाम अक्सर अब नए विवादों के साथ जुड़ता जा रहा है। अब उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान बॉलीवुड और भारतीय दर्शकों को लेकर बेहद ही घटिया कमेंट की है।

‘भारतीय दर्शकों की कोई औकात नहीं’

हाल ही में उन्होंने क्वाटिंको में भारतीय राष्ट्रवादी को आतंकी के रूप में दिखाने को लेकर लोगों ने प्रियंका चोपड़ा की खूब आलोचना की थी। उसके बाद क्वांटिको प्रसारित करने वाले एबीसी नेटवर्क ने माफी मांगी और फिर खुद प्रियंका चोपड़ा को भी ट्विटर पर माफी मांगनी पड़ी।

अब प्रियंका चोपड़ा का एक नया वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने बॉलीवुड के लिए जो कहा है, वो भारतीय सिनेमा के प्रति उनके सोच को दर्शाती है। उनकी इस सोच से ये भी साफ हो जाता है कि उनकी नजर में भारतीय दर्शकों की कोई औकात नहीं है।

‘सिर्फ वैसे ही सीन के भूखे दर्शक’

प्रियंका ने एक विदेशी चैनल को इंटरव्यू देते वक्त कहा था बॉलीवुड में सब कुछ सिर्फ हिप्स औऱ… है। वीडियो में जो उन्होंने कहा कि उससे ये साफ हो जाता है कि न तो उनकी नजरों में बॉलीवुड की कोई इज्जत है न ही दर्शकों की।

एक कलाकार के लिए उसके प्रशंसक ही सब कुछ होते हैं, जो उसे तरक्की दिलाते हैं, लेकिन प्रियंका की बात से ऐसा लगता है कि उनकी फिल्में देखने वाले लोग सिर्फ वैसे ही सीन के भूखे हैं। उनकी बात से साफ है कि बॉलीवुड में कोई कहानी या क्रिएटिविटी काम नहीं करती, बल्कि काम आती है तो सिर्फ गंदे सीन।

ये भी पढ़ें:

यात्रीगण कृपया ध्यान दें: ट्रेन में सफर करने से पहले खाने का रेट लिस्ट जान लें…

सैफ से पहले करीना का बॉलीवुड के इस खान से जुड़ा था नाम, फिर हुई थी शाहिद कपूर की एंट्री

लालू परिवार में कलह! बड़े बेटे ने कहा- पार्टी में मेरी कोई नहीं सुनता

करोड़ों भारतीय की सोच पर सवाल?

ऐसे में सवाल यह भी उठ रहे हैं कि क्या प्रियंका उन्हीं दो चीजों के जरिए बॉलीवुड में लोगों का दिल जीतती है। क्या उनकी एक्टिंग की कीमत भारतीय दर्शकों के नजर में कोई नहीं है। इन सवालों को जवाब खुद प्रियंका चोपड़ा को ही देना चाहिए। क्योंकि उन्होंने खुद करोड़ों भारतीय की सोच पर सवाल उठाया है। लेकिन अगर प्रियंका चोपड़ा ऐसा सोचती हैं तो फिर उन्हें ये भी सोचना चाहिए कि भारतीय दर्शकों के सामने ऐसी चीजों को परोसा किसने।

2 COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.