‘तेरी आंख्या का यो काजल’ पर सपना को नहीं, क्रिस गेल का स्टेप देखिये

5
419

हरियाणवी डांसर सपना चौधरी के लटके झटके तो आप जरूर देखें होंगे। लेकिन इस बार सपना चौधरी के लटके झटके की कॉपी करते हुए क्रिस गेल नजर आये। दरअसल, सोशल मीडिया पर गेल का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है।

गेल का एक वीडियो

इस वीडियो में गेल सपना चौधरी का फेमस गाना ‘तेरी आंख्या का यो काजल’ गाने पर ठुमके लगाते दिख रहे हैं। दरअसल, इस वीडियो को सपना चौधरी ने अपने इंस्टाग्रम पर शेयर किया है।

 

बता दें कि गेल अपने फैंस को मनोरंजन करने के लिए कुछ न कुछ करते रहते हैं। इस बार वे अपने फैंस को खुश करने के लिए हरियाणवी गाना चुना। यह गाना फेमस है और इस गाने पर सपना चौधरी अधिकतर अपने कार्यक्रम में डांस करतीं नजर आती हैं।

बता दें कि क्रिस गेल आईपीएम में किंग्स इलेवन पंजाब के लिए खेल रहे हैं। सोशल मीडिया पर इस वीडियो को दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं। सपना ने अपने इंस्टाग्रम पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा है ‘देखा… मैंने क्या पाया है… आप अच्छे डांसर हो क्रिस गेल।

ये भी पढ़ेंशिल्पा शिंदे का MMS शेयर करना कितना सही-कितना गलत

सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा वीडियो

बता दें कि आईपीएल में किंग्स इलेवन पंजाब के लिए खेलने वाले वेस्‍टइंडीज के प्‍लेयर क्रिस गेल के इस इस वीडियो को सोशल मीडिया में भी खूब दर्शक मिल रहे हैं। सपना ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा है कि देखा मैने क्या पाया है… आप बहुत ही अच्छे डांसर हो क्रिस गेल।

5 COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.