प्लेन से बारात लेकर आएंगे रणवीर सिंह, ऐसी होगी एंट्री

0
247
प्लेन से बारात लेकर आएंगे रणवीर सिंह, ऐसी होगी एंट्री

प्लेन से बारात लेकर आएंगे रणवीर सिंह, ऐसी होगी एंट्री

दिल्ली। रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की शादी 14-15 नवंबर को इटली में होगी। दोनों की शादी की तैयारियां जोरों पर है। लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा रणवीर सिंह की बारात को लेकर है कि वो कैसे आएंगे और किस अंदाज में उनकी एंट्री होगी।

सी प्लेन से आएंगे रणवीर

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार रणवीर सिंह की एंट्री बारात में जबरदस्त तरीके से होगी। वो किसी कार और घोड़ी पर बैठकर नहीं आएंगे। रणवीर अपने अनोखे अंदाज में सी प्लेन से एंट्री करेंगे। इस प्लेन में 14 लोगों की बैठने की व्यवस्था होती है। इस हिसाब से रणवीर के साथ उनके परिवार के करीबी लोग भी इस प्लेन से वेन्यू तक खास अंदाज में आएंगे।

2 रिवाजों से होगी शादी

खबरों के मुताबिक रणवीर की शादी में खास 14 मेहमानों के अलावा बाकी बचे गेस्ट लग्जरी यॉट में आएंगे। शादी के इवेंट में कलर कॉम्बिनेशन का खास ख्याल रखा गया है। मेहमानों के लिए 2 यॉट की बुकिंग की गई है। इनकी शादी दो रिवाजों में होंगी। पहली कोंकणी रिवाजों के मुताबिक और दूसरी सिंधी रिवाजों के अनुसार। क्योंकि रणवीर सिंधी हैं इसलिए यह शादी दो अलग-अलग रीति रिवाजों से हो रही है।

शादी में मोबाइल पर बैन

वहीं, अगर गेटअप की बात करें तो कोंकणी रीति रिवाजों से होने वाली शादी में दीपिका के साड़ी और सोने के आकर्षक आभूषण पहनने की खबरें हैं। बात करें सिंधी रीति-रिवाजों से होने वाली शादी की तो इस शादी में दीपिका लहंगा पहनेंगी। इस लहंगे का रंग गुलाबी और पर्पल बताया जा रहा है जिसके साथ वह रीगल जड़ाऊ नेक्लेस पहनेंगी।

ये भी पढ़ें: देखें, इटली में शुरू हो गईं दीपिका-रणवीर की शादी की तैयारियां

शादी की तस्वीरें लीक नहीं हो इसके लिए खास तैयारी है। इवेंट में सेलफोन्स लाने की अनुमति नहीं होगी। इससे सभी मेहमान शादी को पूरी तरह एंजॉय कर पाएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.