कौन होगा अगला महेंद्र सिंह धोनी?, इन तीन खिलाड़ियों के बीच मची होड़!

4
363

दिल्ली। चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान और भारतीय टीम के विकेटकीपर महेंद्र सिंह धोनी बेहद ही शानदार खिलाड़ी हैं। धोनी जैसा खिलाड़ी सदियों में एक बार जन्म लेता है।

बढ़ती उम्र की वजह से ऐसी आशंका वयक्त की जा रही है कि 2019 के विश्वकप के बाद धोनी क्रिकेट से संन्यास ले सकते हैं।

ऐसे में टीम इंडिया को उनका विकल्प भी तलाशना होगा।

और जल्द ही ऐसे खिलाड़ी को ढूंढना भी होगा जो धोनी का विकल्प बन सके।

मौजूदा समय में ऐसे तीन खिलाड़ी नजर आ रहे हैं।

जो आगे चलकर धोनी की जगह के दावेदार या उनकी जगह भर सकते हैं।

आइए बताते हैं कौन हैं ये खिलाड़ी, जिनके बीच भारतीय क्रिकेट टीम में धोनी का विकल्प बनने की होड़ मची है।

ये भी पढ़ें: VIDEO: धोनी का पहला प्यार ‘न साक्षी, न क्रिकेट’, बाद में कहा- मेरी पत्नी को मत बताना

ऋषभ पंत


आईपीएल में दिल्ली डेयरडेविल्स के खिलाड़ी ऋषभ पंत को धोनी की जगह लेने का सबसे बड़ा दावेदार माना जा रहा है।

पंत बेहद प्रतिभाशाली खिलाड़ी और विकेटकीपर हैं।

पंत ने हाल ही में आईपीएल सीजन 11 में शतक लगाकर इतिहास रचा है।

आईपीएल में किसी भी भारतीय खिलाड़ी द्वारा सबसे बड़ी पारी खेलने का रिकॉर्ड बनाया है।

पंत टीम इंडिया की तरफ से टी-20 मैच खेल चुके हैं लेकिन उन मैचों वो कुछ खास नहीं कर पाए थे।

लेकिन आईपीएल में उनके प्रदर्शन को देख माना जा रहा है कि वो धोनी का विकल्प बनने में सबसे आगे हैं।

संजू सैमसन

ये भी पढ़ें: मार छक्का ऋषभ ने भुवनेश्वर की लगा दी लंका,

डर के मारे गेंद फेंकने की नहीं हुई हिम्मत!

ये भी पढ़ें: कभी लंगर में खाकर कटती थी ऋषभ की रात,

शतक जड़ते ही आईपीएल में बना डाले इतने रिकॉर्ड्स

वहीं, दूसरे नंबर पर आईपीएल 2018 में राजस्थान रॉयल्स की तरफ से खेल रहे संजू सैमसन हैं।

संजू सैमसन की प्रतिभा का हर कोई कायल है।

सैमसन ने आईपीएल करियर में 76 मैचों में 27.04 के औसत और 127.29 के स्ट्राइक रेट से 1381 रन बनाए हैं।

संजू के बल्ले से एक शतक और 9 अर्द्धशतक निकले हैं।

सैमसन आईपीएल-11 में भी जमकर धमाल मचा रहे हैं।

ईशान किशन


इसके बाद धोनी के विकल्प बनने के तीसरे और फिलहाल आखिरी खिलाड़ी ईशान किशन हैं।

ईशान आईपीएल 2018 में मुंबई इंडियंस की तरफ से खेल रहे हैं।

मौजूदा सीजन में दूसरा सबसे तेज अर्धशतक लगाने का रिकॉर्ड भी बनाया है।

इसके अलावा मुंबई इंडियंस की सितारों से सजी टीम में उन्होंने अपनी अलग पहचान बनाई है।

ईशान ने आईपीएल में 27 मैचों में 23.20 के औसत और 141.01 के स्ट्राइक रेट से 557 रन बनाए हैं।

भले ही तीनों को धोनी का विकल्प माना जा रहा हो।

लेकिन इन्हें धोनी की जगह लेने के लिए कड़ी मेहनत और काफी कुछ साबित करना होगा।

4 COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.