मैदान में धोनी की इस हरकत से बुरी तरह डरे रविंद्र जडेजा, आखिर माही ने ऐसा क्या किया?

2
179

ipl mahedra singh dhoni ravindra jadeja chennai super king rajsthan royals

दिल्ली। अंबाती रायडू की शतकीय पारी के दम पर चेन्नई सुपर किंग्स ने रविवार को खेले गए आईपीएल के 64वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद को आठ विकेट से हराकर प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर ली है।

रायडू ने आईपीएल में पहला शतक जड़ा है।

इसके अलावा, चेन्नई की जीत में शेन वॉटसन की अर्धशतकीय पारी ने भी अहम भूमिका निभाई है।

कप्तान महेंद्र सिंह धोनी 20 रनों पर नाबाद रहे।

महेंद्र सिंह धोनी ने रविंद्र जडेजा को डराया

ये भी पढ़ें: कौन होगा अगला महेंद्र सिंह धोनी?, इन तीन खिलाड़ियों के बीच मची होड़!

मैच की पहली पारी में एक ऐसा मौका आया जब कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की एक हरकत ने सीएसके रविंद्र जडेजा को बुरी तरह से डरा दिया।

दरअसल, हुआ ये कि सनराइजर्स हैदराबाद की बल्लेबाजी के दौरान हरभजन सिंह छठा ओवर डाल रहे थे।

हरभजन के ओवर के आखिरी गेंद पर सनराइजर्स के कप्तान केन विलियमसन ने मिड ऑन की तरफ शॉट खेला था।

शॉट खेलते ही महेंद्र सिंह धोनी गेंद की तरफ दौड़ पड़े।

धोनी के साथ ही रविंद्र जडेजा भी गेंद लपकने आए। धोनी ने जडेजा से पहले गेंद पकड़ ली।

गेंद पकड़ते ही वहीं पास खड़े जडेजा की तरफ धोनी ने गेंद थ्रो करने का नाटक किया।

धोनी की इस नाटक ने रविंद्र जडेजा बुरी तरह से डर गए।

जडेजा को डरा हुआ देख धोनी मुस्कुराए और वहां चले गए।

आईपीएल प्लेऑफ की दौड़ से मुंबई बाहर

ये भी पढ़ें: 10-15 तरह की गेंद फेंकता है ये गेंदबाज, 7.2 करोड़ में किंग्स इलेवन ने पंजाब ने खरीदा था

वहीं, राजस्थान रॉयल्स ने मुंबई इंडियंस को आईपीएल सीजन-11 में 7 विकेट से मात देकर प्लेऑफ के लिए अपनी उम्मीदें बरकरार रखी है.

मुंबई इंडियंस की टीम इस हार के साथ आईपीएल प्लेऑफ की दौड़ से लगभग बाहर हो गई है.

मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई की टीम ने 20 ओवर में 5 विकेट गंवाकर 168 रन बनाए. राजस्थान रॉयल्स को जीत के लिए 169 रनों का टारगेट दिया.

जवाब में राजस्थान रॉयल्स ने जोस बटलर की धमाकेदार पारी की बदौलत 18 ओवर में 171 रन बनाते हुए मुंबई पर शानदार जीत दर्ज की.

2 COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.