पत्नी साक्षी ने दिया ‘ऑर्डर’ तो भरे मॉल में धोनी ने पहनाई सैंडल, तस्वीरें हुई वायरल

1
317
Mahendra singh dhoni: पत्नी ने दिया ‘ऑर्डर’ तो भरे मॉल में धोनी ने पहनाई सैंडल

पत्नी साक्षी ने दिया ‘ऑर्डर’ तो भरे मॉल में धोनी ने पहनाई सैंडल, तस्वीरें हुई वायरल

दिल्ली। क्रिकेट से दूर भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra singh dhoni) मैदान से बाहर इन दिनों अपने परिवार के साथ वक्त बिता रहे हैं। धोनी आखिर बार वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे और टी-20 सीरीज में भारत के लिए मैदान पर उतरे थे। इन दिनों वे अपने परिवार के साथ खूब वक्त बिता रहे हैं। ऐसे में उनकी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें वे अपनी पत्नी साक्षी धोनी को सैंडल पहना रहे हैं।

बीवी के सैंडल का फीता बांधे धोनी

धोनी (Mahendra singh dhoni) मॉल में सरेआम अपनी पत्नी साक्षी के सैंडल के फीतों को बांधते हुए दिख रहे हैं। धोनी की यह तस्वीर उनकी पत्नी साक्षी धोनी ने खुद ही सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इस तस्वीर के साथ साक्षी ने लिखा है कि आपने मुझे यह सैंडल खरीदवाए तो अब आप (Mahendra singh dhoni) ही इसके फीते को बांधोगे।

साक्षी धोनी ने शेयर की तस्वीर

क्रिकेट के मैदान में हमेशा कुल रहने वाले धोनी (Mahendra singh dhoni) इस तस्वीर में भी बड़े ही प्यार से साक्षी के सैंडल के फीते को बांध रहे हैं। धोनी (Mahendra singh dhoni) की यह तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। लोक तरह-तरह के कमेंट कर खूब मजे भी ले रहे हैं।

 

View this post on Instagram

 

You paid for the shoes so you tie them tooo ?? !!! Photo Credit – @k.a.b.b.s

A post shared by Sakshi Singh Dhoni (@sakshisingh_r) on

आजकल क्रिकेट से छुट्टी पर माही

गौरतलब है कि हाल ही में दोनों मुंबई में कई शादी समारोह में भी शामिल होने पहुंचे थे। क्रिकेट से छुट्टी मिलने के बाद धोनी (Mahendra singh dhoni) अपना वक्त परिवार के साथ रांची में व्यतीत करते हैं। उनकी बेटी जीवा भी मम्मी-पापा के साथ खूब मस्ती करती हुई दिखाई देती है। धोनी (Mahendra singh dhoni) और साक्षी दोनों अपनी प्यारी बीटिया की तस्वीर और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करते हैं।

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.