निक से पहले बॉलीवुड में इन लोगों से रहे हैं प्रियंका चोपड़ा के अफेयर, एक से तो हो गई थी सगाई

3
162
निक से पहले बॉलीवुड में इन लोगों से रहे हैं प्रियंका के अफेयर

दिल्ली। अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा अमेरिकी सिंगर निक जोनस से जल्दी शादी करने वाले हैं। शादी की तैयारियां पूरी हो गई हैं। ऐसे में प्रियंका की पुरानी लव स्टोरी की चर्चा भी शुरू हो गई है। ऐसा इसलिए कि निक से पहले प्रियंका कई लोगों के साथ अफेयर रह चुके हैं, लेकिन कोई कामयाब नहीं हो पाया है।

असीम मर्चेंट

निक से पहले बॉलीवुड में इन लोगों से रहे हैं प्रियंका के अफेयर

प्रियंका चोपड़ा के पहले प्यार के बारे में बहुत कम लोगों को पता होगा। उनका सबसे पहला अफेयर असीम मर्चेंट थे। प्रियंका ने बॉलीवुड में जब एंट्री भी नहीं की थी, तभी से उनके लाइफ में असीम थे। असीम को भले ही बॉलीवुड में ज्यादा कुछ हासिल नहीं हो पाया। लेकिन प्रियंका अपने स्ट्रगल के दिनों में उनके साथ थीं और जैसे ही कामयाबी की सीढ़ियां चढ़ना शुरू की प्रियंका अपने पहले प्यार को भूल गईं।

शाहरुख खान

निक से पहले बॉलीवुड में इन लोगों से रहे हैं प्रियंका के अफेयर

फिल्म डॉन के बाद प्रियंका चोपड़ा का नाम शाहरुख खान के साथ भी जुड़ा। वो भी तब जब प्रियंका चोपड़ा गौरी खान की बहुत अच्छी दोस्त हुआ करती थीं मगर जब यह बातें शुरू हुईं तो गौरी खान ने इसके लिए प्रियंका को जिम्मेदार ठहराया और शाहरुख को प्रियंका के साथ किसी भी तरह का वास्ता रखने के लिए मना कर दिया। फिर हालात ऐसे हो गए कि प्रियंका के साथ कोई भी बड़ा एक्टर काम नहीं करना चाहता था।

अक्षय कुमार

निक से पहले बॉलीवुड में इन लोगों से रहे हैं प्रियंका के अफेयर

वहीं, प्रियंका चोपड़ा और अक्षय कुमार ने कई फिल्मों में साथ काम किया है और लोगों को उनकी जोड़ी भी काफी पसंद थी। ऐसा भी कहा जा सकता है कि प्रियंका चोपड़ा को पहचान ही अक्षय कुमार के साथ फिल्म करने के बाद मिली है। दोनों ने साथ मिलकर कई हिट फिल्में दी हैं मगर, हिट फिल्में देने के साथ ही दोनों में काफी नजदीकियां आने लगीं। जब इस बात की भनक ट्विंकल खन्ना को लगी तो उन्होंने अक्षय को तलाक देने तक की बात कही। तब अक्षय ने प्रियंका से सारे संबंध तोड़ लिए और न ही उनके साथ कोई फिल्म किया।

हरमन बावेजा

निक से पहले बॉलीवुड में इन लोगों से रहे हैं प्रियंका के अफेयर

इसके साथ ही जब हरमन बावेजा ने बॉलीवुड में कदम रखा तो लोग उनके रितिक रौशन से कंपेयर करना शुरू कर दिया। वाकई दिखने मे हरमन काफी सुंदर थे। मगर उनका बॉलीवुड करियर अच्छा नहीं रहा। हरमन ने प्रियंका के साथ 3 फिल्मों में काम किया और काम के दौरान ही दोनों में दोस्ती हुई और दोस्ती में प्यार परवान चढ़ा। मगर प्रियंका चोपड़ा ठहरी एम्बीशियस, ऐसे में हरमन के डूबते करियर के साथ ही प्रियंका का प्यार भी उनके लिए खत्म होता गया और दोनों का ब्रेकअप हो गया।

शाहिद कपूर

निक से पहले बॉलीवुड में इन लोगों से रहे हैं प्रियंका के अफेयर

फिल्म कमीने के वक्त प्रियंका चोपड़ा और शाहिद कपूर एक दूसरे के करीब आ गए थे। दोनों के इश्क की चर्चाएं चारों ओर हो रही थीं। यह भी कहा जा रहा था कि दोनों ने गोवा में एक प्राइवेट पार्टी में सगाई कर ली है। इतना ही नहीं कुछ वक्त के लिए शाहिद और प्रियंका एक ही अपार्टमेंट में अलग-अलग प्लैट्स में रहते थे। मगर, कुछ समय बाद ही दोनों में अलगाव हो गया।