2 दिसंबर को निक और प्रियंका की जोधपुर में शादी, तैयारियां पूरी

1
107
2 दिसंबर को निक और प्रियंका की जोधपुर में शादी, तैयारियां पूरी

2 दिसंबर को निक और प्रियंका की जोधपुर में शादी, तैयारियां पूरी

मुंबई। रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की शादी के बाद अब बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा और हॉलीवुड सिंगर निक की शादी होने वाली है। शादी की तारीख 2 दिसंबर को तय हुई है। दोनों की शादी जोधपुर से होगी। क्योंकि कुछ दिन पहले ही प्रियंका और निक अपने करीबी दोस्तों से मिलने जोधपुर पहुंचे थे। लेकिन इस दौरे के बारे में पता चला कि दोनों अपनी शादी के लिए लोकेशन देखने और बाकी व्यवस्था करने जोधपुर गए थे।

2 दिसंबर को प्रियंका की शादी

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अब दोनों की शादी की डेट कन्फर्म है। प्रियंका और निक की शादी जोधपुर में ही होगी। फंक्शन 30 नवंबर से शुरू होकर 2 दिसंबर तक चलेगा। वहीं, पिछले निक जोनस भी शादी की तैयारियों के लिए बीते दिनों भारत आए थे और प्रियंका के साथ लोकेशन फाइनल करने जोधपुर पहुंचे थे। खबरों के मुताबिक प्रियंका और निक ने अपनी शादी की तैयारी खुद ही संभालने का फैसला किया और छोटी-छोटी हर डिटेल खुद ही देखने वाले हैं।

18 अगस्त को हुई थी सगाई

प्रियंका और निक की सगाई इसी साल 18 अगस्त को हुई थी। दोनों की पहली मुलाकात मेट गाला इवेंट में हुई थी। उसके बाद से ही दोनों काफी अच्छे दोस्त बन गए थे। उसके बाद से दोनों एक-दूसरे के साथ दिखने लगे थे। सगाई से पहले निक मुंबई में प्रियंका के फैमिली से मिलने आए थे। इस दौरान उनके परिवार के सभी लोगों से मुलाकात की थी। उसके बाद फिर दोनों की सगाई हुई थी, जिसमें निक के फैमिली मेंबर भी शामिल हुए थे। शादी को लेकर दोनों के परिवार वाले भी काफी खुश नजर आए थे।

एक दिन का खर्च 43 लाख

खबरों के अनुसार प्रियंका और निक की शादी जहां होनी है, वहां एक कमरे का किराया 5 लाख रुपये हर रात के लिए है। वहीं, पूरे उम्मेद पैलेस का एक दिन का किराया करीब 60 हजार डॉलर है। भारतीय करेंसी के हिसाब निक और प्रियंका एक दिन लिए 43 लाख रुपये खर्च करेंगे।

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.