इस बार सूट पहनकर मोदी से मिली प्रियंका, पिछली बार छोटे कपड़ों पर हुआ था बवाल

1
232

बॉलीवुड और हॉलीवुड में अपने अभिनय का झंडा गाड़ चुकी प्रियंका ने एक बार फिर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की है। इन दिनों काम से ब्रेक लेकर प्रियंका भारत आई हुई हैं। दरअसल, प्रियंका चोपड़ा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व स्वास्थ्यमंत्री जेपी नड्डा से मुलाकात की है।

इस बार सूट पहनकर मोदी से मिली प्रियंका

उन्होंने मुलाकात की तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की है।

इस तस्वीर प्रियंका चोपड़ा के साथ चिली की पूर्व प्रधानमंत्री मिशेल बेचीलेट भी दिखाई दे रही हैं।

वहीं, पीएम के हाथों एक बुक लॉन्च इवेंट का भी प्रियंका अपनी मां मधु चोपड़ा के साथ हिस्सा बनी।

इस बार मुलाकात के दौरान प्रियंका सफेद रंग का सूट पहन रखा था, जिसमें सादगी साफ तौर पर झलक रही थी।

भारतीय लिबास में प्रियंका बेहद ही खूबसूरत दिख रहीं थी।

दरअसल, पिछली बार प्रियंका चोपड़ा पीएम से उनके विदेश दौरे के दौरान छोटे कपड़ों में मुलाकात की थी।

उसके बाद उन्हें खूब ट्रोल किया गया था।

कई यूजर्स ने सोशल मीडिया पर लिखा था कि प्रधानमंत्री के सामने इस तरह के कपड़े

पहनकर प्रियंका को नहीं आना चाहिए था। लेकिन इस बार प्रियंका ने ऐसा नहीं किया।

वहीं, प्रियंका चोपड़ा यूनिसेफ की गुडविल ब्रांड एंबेसडर भी हैं।

उन्होंने मुलाकात की तस्वीर शेयर करते हुए पीएम का शुक्रिया भी अदा किया।

दरअसल, प्रियंका पार्टनर्स फोरम के इवेंट के लिए पीएम को न्यौता देने गई थी।

इसका आयोजन इसी साल दिसंबर में दिल्ली में होना है। इस कार्यक्रम का उदेश्य महिलाओं, बच्चो की हर लाइफ स्टेज में क्वालिटी हेल्थकेयर का इम्प्रूवमेंट और ट्रांसफॉर्मेशन हो जिससे 2030 तक सस्टेनेबल डेवलपमेंट के गोल को अचीव कर सकें।

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.