निक के साथ हनीमून मना वापस लौटीं प्रियंका, स्पोर्टी लुक में दिखीं

0
229
Priyanka chopra: निक के साथ हनीमून मना वापस लौटीं प्रियंका, स्पोर्टी लुक में दिखीं

निक के साथ हनीमून मना वापस लौटीं प्रियंका, स्पोर्टी लुक में दिखीं

दिल्ली। न्यूलीवेड कपल यानी की प्रियंका चोपड़ा (Priyanka chopra) और निक जोनस शादी के बाद हनीमून के लिए ओमान गए थे। वहां से दोनों बुधवार को वापस भारत लौट आए। एयरपोर्ट पर निक जोनस, प्रियंका चोपड़ा का हाथ थामे हुए नजर आए। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि दोनों बेहद ही कम दिनों के लिए हनीमून के लिए ओमान गए थे। मगर इस कपल के द्वारा लोकेशन की कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं दी गई है।

प्रियंका का स्पोर्टी लुक

Priyanka chopra: निक के साथ हनीमून मना वापस लौटीं प्रियंका, स्पोर्टी लुक में दिखीं

प्रियंका चोपड़ा (Priyanka chopra) एयरपोर्ट पर निक के साथ स्पोर्टी लुक में दिखीं। इस दौरान वह पिंक वन-शॉल्डर टॉप और ब्लू डेनिम पहन रखी थी। फोटो में प्रियंका चोपड़ (Priyanka chopra) मंगलसूत्र पहने भी नजर आ रही हैं। वहीं, निक भी बिलकुल कैजुअल ड्रेस में थे। दोनों ने शादी के बाद दिल्ली में रिसेप्शन दिया था, जिसमें प्रधानमंत्री मोदी भी शामिल हुए थे। इसके बाद ये कपल उदयपुर में ईशा अंबानी और आनंद पीरामल के संगीत फंक्शन को भी अटेंड किया था। जिसके बाद दोनों हनीमून के लिए निकल गए थे।

मुंबई में होगा रिसेप्शन

Priyanka chopra: निक के साथ हनीमून मना वापस लौटीं प्रियंका, स्पोर्टी लुक में दिखीं

प्रियंका चोपड़ा (Priyanka chopra) और निक जोनस की शादी जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में हुई थी। अब दोनों मुंबई में फिल्मी सितारों के लिए शानदार पार्टी का आयोजन करेंगे। खबरों के अनुसार 20 दिसंबर को प्रियंका चोपड़ा (Priyanka chopra) और निक जोनस मुंबई में रिसेप्शन पार्टी देंगे। प्रियंका (Priyanka chopra) और निक ने बांद्रा के एक फाइव स्टार होटल को पार्टी के लिए फाइनल किया है। सारी चीजें फाइनल होने के बाद लोगों को दोनों आमंत्रित करना शुरू करेंगे।

जोधपुर में हुई थी शादी

Priyanka chopra: निक के साथ हनीमून मना वापस लौटीं प्रियंका, स्पोर्टी लुक में दिखीं

शादी के बाद यह जोड़ा हमेशा नए-नए लुक में नजर आ रहे हैं। शादी के दौरान भी जोधपुर में इन लोगों ने खूब मस्ती की थी। जिसकी कुछ तस्वीरें भी सामने आई थी। अब लोगों को इनके मुंबई के पार्टी का इंतजार है कि इसमें प्रियंका और निक किस लुक में नजर आएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.