प्रियंका के ससुराल वालों पर चढ़ा भारतीय रंग, लाल कुर्ते में बेहद खूबसूरत दिखीं जेठानी

1
138
प्रियंका के ससुराल वालों पर चढ़ा भारतीय रंग, लाल कुर्ते में बेहद खूबसूरत दिखीं जेठानी

दिल्ली। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस शादी के लिए जोधपुर पहुंच गए हैं। शादी की तैयारियां पूरी हो गई हैं। उससे पहले मुंबई में गणपति पूजन का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रियंका के ससुराल के लोगों पर पूरी तरह से भारतीय रंग चढ़ा रहा। सब लोग बिलकुल भारतीय परिधान में नजर आएं।

प्रियंका की जेठानी सोफी टर्नर

गणेश पूजन का आयोजन प्रियंका के पुराने घर में आयोजित किया गया था। पूजा में शामिल होने के लिए प्रियंका के जेठ-जेठानी यानी जो जोनस और गेम ऑफ थ्रोन्स स्टार सोफी टर्नर भी इस पूजा में शामिल होने पहुंची। 22 साल की सोफी टर्नर ट्रेडिशनल लुक में काफी खूबसूरत लग रही थी। सोफी ने लाल रंग का कुर्ता, पीले रंग का दुपट्टा और गोल्ड प्लाजो पैंट पहन रखी थी।

जो जोनस का भी ट्रेडिशनल लुक

प्रियंका के ससुराल वालों पर चढ़ा भारतीय रंग, लाल कुर्ते में बेहद खूबसूरत दिखीं जेठानी

इसके साथ ही जो जोनस भी ट्रेडिशनल लुक में नजर आए। उन्होंने कुर्ता पैजामा पहन रखा था। जैसे ही फोटो वायरल हुई सोफी के फैन्स ने फोटोज पर संस्कारी स्टॉर्क कमेंट करना शुरू कर दिया। इस समारोह में उन्होंने स्काई ब्लू कल का सलवार-सूट पहना। वहीं निक पिंक कलर के पयजामे कुर्ते में नजर आए। इसके अलावा उनकी जेठानी सोफी टर्नर रेड कलर के सूट में बला की खूबसूरत लग रही थीं। उनके प्री वेडिंग फंक्शन मेहरानगढ़ किले से होने वाले थे लेकिन ऐन मौके पर वैन्यू बदल दिया गया। खबरों की मानें तो उन्होंने जोधपुर पुलिस से मेहरानगढ़ से उमेद पैलेस जाने के लिए प्रोटेक्शन मांगा था। पुलिस ने प्रोटेक्शन देने में असुविधा जाहिर की।

पहली बार भारत आईं सोफी टर्नर

प्रियंका और निक ने अपने दोस्त और परिवार की सिक्योरिटी के लिए एक प्राइवेट सिक्योरिटी एजेंसी को हायर किया है। उमेद पैलेस में ये सारे फंक्शन 5 दिन तक चलेंगे तब तक के ये किला आमलोगों के लिए बंद रहेगा। गौरतलब है कि उनकी जेठानी पहली बार इंडिया आई हैं। प्रियंका-निक के इंगेजमेंट के दौरान उनके सास-ससुर यहां आए थे। निक हॉलीवुड के फेमस सिंगर हैं और उनकी मुलाकात गाला में हुई थी। उसके बाद ही दोनों के रिश्ते आगे बढ़े थे।

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.