अब ऐसी दिखती है प्रियंका चोपड़ा की ये बहन, बॉलीवुड में की है बस एक फिल्म

0
623
Mannara chopra: अब ऐसी दिखती है प्रियंका चोपड़ा की ये बहन

अब ऐसी दिखती है प्रियंका चोपड़ा की ये बहन, बॉलीवुड में की है बस एक फिल्म

दिल्ली। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी जोधपुर के उमेद भवन पैलेस में हुई। दोनों की शादी में परिवार के करीबी रिश्तेदार भी पहुंचे थे। इस शादी में प्रियंका की दो बहनें भी शामिल होने आईं थी। एक तो हमेशा यानी परिणीति चोपड़ा दिख ही जाती हैं। लेकिन एक और उनकी कजिन मनारा चोपड़ा (Mannara chopra) कम ही दिखती हैं। ज्यादातर लोगों को पता भी नहीं होगा कि वो प्रियंका की बहन हैं।

मनारा चोपड़ा प्रियंका की कजिन

मनारा चोपड़ा प्रियंका की कजिन

लेकिन मनारा चोपड़ा (Mannara chopra) प्रियंका की कजिन बहन हैं। मनारा प्रियंका की बुआ की बेटी है। मनारा (Mannara chopra) हिंदी और तेलुगु फिल्मों में काम करती हैं। उन्होंने बॉलीवुड में सिर्फ एक ही फिल्म किया है। 2014 में मनारा फिल्म जिद के जरिए बॉलीवुड में डेब्यू किया था। उसके बाद से वो कभी बॉलीवुड में नहीं दिखी। उनका जन्म हरियाणा के अंबाला में हुआ है। मनारा (Mannara chopra) की मां ज्वेलरी डिजाइनर हैं और पिता वकील है। मनारा की एक छोटी बहन भी है, जिसका नाम मिताली है। वह फैशन डिजाइनर है।

फिल्म जिद में माया का किरदार

मनारा चोपड़ा प्रियंका की कजिन

अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद मनारा (Mannara chopra) मुंबई गईं थी। वहां उन्होंने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की थी। मनारा तेलुगु फिल्मों में भी काम करती हैं। फिल्म जिद में मनारा (Mannara chopra) ने माया का किरदार निभाया था। प्रियंका चोपड़ा की शादी में शामिल होने के लिए मनारा (Mannara chopra) जोधपुर आईं थी। शादी खत्म होने के बाद मनारा लौट रहीं थी तो वो जोधपुर एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं। इस दौरान उनका स्टाइलिश लुक काफी शानदार दिख रहा था।

बहनों से काफी कुछ सीखा

मनारा चोपड़ा प्रियंका की कजिन

हाल ही में एक इंटरव्यू में मनारा चोपड़ा (Mannara chopra) ने कहा था कि उन्होंने अपनी कजन प्रियंका और परिणीति से बहुत कुछ सीखा है. मनारा ने कहा कि मैं अपनी बहनों से काफी इंस्पायर हूं. इंडस्ट्री में कैसे रहना है, कैसा सलूक करना है, बॉलीवुड सेलेब्स के साथ कैसे पेश आना है जैसी बातों को मैंने उन्हीं से सीखा है. मेरी बहनें पहले ही यहां पर स्टैब्लिश हो चुकी हैं, मेरे लिए एक प्लेटफॉर्म बनाया है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.