शादी से लेकर रिसेप्शन तक में पहली बार वेस्टर्न लुक में दिखीं दीपिका, देखकर नहीं हट रही थी नजरें

0
98
शादी से लेकर रिसेप्शन तक में पहली बार वेस्टर्न लुक में दिखीं दीपिका

दिल्ली। इटली के लेक कोमो में शादी के बाद दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने बेंगलुरु में रिसेप्शन दिया था। अब दोनों ने मुंबई में ग्रांड रिसेप्शन पार्टी दिया। जिसमें बॉलीवुड सितारों का मेला लगा रहा। लेकिन इस रिसेप्शन में दीपवीर की जोड़ी के तो चर्चे थे ही मगर दीपिका पादुकोण की ड्रेस भी कम चर्चा में नहीं थी।

वेस्टर्न लुक में दीपिका पादुकोण

शादी से लेकर रिसेप्शन तक में पहली बार वेस्टर्न लुक में दिखीं दीपिका

दीपिका पादुकोण ने शादी से लेकर रिसेप्शन तक में पहली बार वेस्टर्न लुक में नजर आईं। लेक कोमो में शादी से लेकर बेंगलुरु में हुए रिसेप्शन तक की बात करें दीपिका हमेशा भारतीय परिधानों में हीं नजर आईं। लेकिन बेंगलुरु में रिसेप्शन के दौरान वह रेड कलर की गाउन पहनी थीं, जिसमें दीपिका बेहद ही खूबसूरत दिख रहीं थीं। दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह अब एक दूसरे के हमसफर हैं. दीपिका और रणवीर का वेडिंग रिसेप्शन मुंबई के एक होटल में हुआ. इस मौके पर यह खूबसूरत कपल हमेशा की तरह बेहद खूबसूरत नजर आया.

मुंबई में दीपवीर का रिसेप्शन

शादी से लेकर रिसेप्शन तक में पहली बार वेस्टर्न लुक में दिखीं दीपिका

दीपिका-रणवीर ने यह रिसेप्शन मुंबई के होटल द ग्रैंड हयात में रखा था। इस कपल ने रिसेप्शन की कई तस्वीरें खुद ही सोशल मीडिया पर शेयर किया है। जिसमें दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह रॉयल लुक में पोज देते हुए नजर आ रहे हैं। इसमें रणवीर सिंह जहां ब्लैक सूट में नजर आए वहीं दीपिका पादुकोण रेड कलर के गाउन में नजर आईं। दोनों सितारों का ये लुक काफी शानदार दिख रहा था। वहीं इस रिसेप्शन में ब्लैक कलर का थीम रखा गया था।

इटली में हुई थी शादी

शादी से लेकर रिसेप्शन तक में पहली बार वेस्टर्न लुक में दिखीं दीपिका

गौरतलब है कि दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी 14 और 15 नवंबर को हुई थी। दोनों ने इटली में शादी की थी, जिसमें करीब 40 मेहमान शामिल हुए थे। उस वक्त भी शादी समारोह में कैमरा ले जाने की इजाजत नहीं थी। बाद में दोनों ने खुद ही समारोह की तस्वीरें साझा की थीं। दोनों की शादी कोंकणी और सींधि रीति-रिवाज से हुई थी।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.