सबसे कम उम्र में IPL में आया था ये बल्लेबाज, मारे इतने छक्के कि गिनते रह गए कोहली!

0
124
छक्के गिनते रह गए कोहली!

आईपीएल 2018 में कई खिलाड़ियों के नाम पर बड़ी बोली लगी थी। राजस्थान रॉयल्स के बल्लेबाज संजू सैमसन पर मुंबई इंडियंस ने भी बोली लगाई थी। रविवार को इस बल्लेबाज ने मैदान में अपना दम दिखा दिया है।

छक्के गिनते रह गए कोहली!

कोहली के गेंदबाजों को इसने इतना धोया कि मैदान में मौजूद विराट छक्के गिनते रह गए। केरल के इस बल्लेबाज की आंधी में कोहली की टीम उड़ गई।

सैमसन के पारी की बदौलत राजस्थान रॉयल्स ने आईपीएल 2018 का सबसे बड़ा 217 रनों का स्कोर खड़ा किया। टॉस जीतकर भी विराट कोहली ने पहले बल्लेबाजी के लिए राजस्थान रॉयल्स को न्यौता दिया। लेकिन उनके इस फैसले को संजू सैमसन गलत साबित कर दिया।

राजस्थान रॉयल्स को लगे शुरुआती झटकों के बावजूद संजू ने टीम को संभाल लिया। उन्होंने 45 गेंदों पर आतिशी पारी खेलते हुए 92 रन बनाए। इस दौरान संजू ने 10 छक्के और दो चौके जड़े। इस दौरान मैच के दौरान मैदान में मौजूद लोग भी हैरान थे।

संजू सैमसन को लेकर भी कड़ी टक्कर

गौरतलब है कि आईपीएल 2018 की नीलामी में संजू सैमसन को लेकर मुंबई व राजस्थान में कड़ी टक्कर हुई थी। उनका बेस प्राइज 1 करोड़ था। राजस्थान और मुंबई ने संजू के लिए कुल 41 बोली लगाई थी। बाद में राजस्थान रॉयल्स ने आठ करोड़ में खरीदा।

संजू सबसे काफी कम उम्र में आईपीएल से जुड़ गए थे। उन्हें 2012 में कोलकाता नाइट राइडर्स ने पूल में रखा था लेकिन नहीं खिलाया। उसके बाद 2013 में राजस्थान रॉयल्स ने खरीदा। संजू ने राजस्थान के लिए कई बेहतरीन पारी खेली। 2013 में ही उन्हें आईपीएल के बेस्ट यंग प्लेयर का अवॉर्ड भी मिला।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.