‘चैलेंज’ के चक्कर में चली जाती है जान, पुलिस की एडवाजरी भी नहीं आती काम

1
115
'चैलेंज' के चक्कर में चली जाती है जान, पुलिस की एडवाजरी भी नहीं आती काम

'चैलेंज' के चक्कर में चली जाती है जान, पुलिस की एडवाजरी भी नहीं आती काम

दिल्ली। अभी कुछ दिनों पहले तक पूरी दुनिया की पुलिस कभी ब्लू ह्वेल चैलेंज से परेशान थी। इस चैलेंज की वजह से कई लोगों को अपनी जान भी गंवानी पड़ी थी। इस चैलेंज में लोगों को खुदकुशी के लिए उकसाया जाता था। सबसे ज्यादा इसके शिकार युवा लोग ही होते थे। हिन्दुस्तान में भी कई युवाओं ने ब्लू ह्वेल चैलेंज को स्वीकार कर खुदकुशी किया था।

कभी ब्लू ह्वेल चैलेंज से परेशान

उस वक्त भी पूरे देश की पुलिस परेशान थी। फिर सभी राज्यों के पुलिस ने एडवाइजरी जारी कर इससे लोगों को बचने का सलाह दिया। इसी तरह से ब्लू ह्वेल से पहले दुनिया में आइस बकेट चैलेंज की शुरुआत हुई थी। जिसमें आपको बर्फ से भरी बाल्टी अपने पर उड़ेलनी होती है यानी बर्फ से नहाना पड़ता था। इसमें दुनिया भर के दिग्गज खिलाड़ियों ने भी इस बकेट चैलेंज में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया था।

ये भी पढ़ें: भारत में भी चढ़ रहा है किकी चैलेंज का बुखार, अभिनेत्री नोरा फतेही भी ऑटो से कूदीं

ब्लू, आइस के बाद किकी

अब पूरी दुनिया में लोगों पर किकी चैलेंज का खुमार छाया हुआ है। इसमें लोग चलती गाड़ी से उतरकर डांस कर रहे हैं। इस चैलेंज को स्वीकार करने वाले व्यक्ति को गाने की धुन पर डांस करने के साथ ही कार की स्पीड से भी खुद को मैच करना होता है। इसमें गाड़ी चलाने वाले व्यक्ति का ध्यान भी वीडियो बनाने में रहता है जिस वजह से वह भी सड़क पर ध्यान नहीं दे पाता और दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।

कई राज्यों में एडवाइजरी

ऐसे में देश के कई राज्यों की पुलिस इसे लेकर एडवाइजरी जारी की है। जिसमें दिल्ली, पंजाब, यूपी और गुजरात पुलिस ने एडवाइजरी जारी कर लोगों को अलर्ट किया है। पुलिस ने इसे जानलेवा बताया है और करने वालों पर कार्रवाई की बात भी कही है। इसके साथ ही कुछ दिनों पहले फायर चैलेंज का भी लोगों में खूब क्रेज था। जिसमें लोग अपनी हथेली पर आग जलाते थे। जिसमें लोगों के हाथ जल जाने का खतरा होता था। यह चैलेंज भी पुलिस के लिए परेशानी का सबब था।

एक चैलेंज के बाद दूसरा चैलेंज

वहीं, स्कीन इरेजर चैलेंज भी सोशल मीडिया पर खूब धूम मचाया था। जिसमें लोग इरेजर से अपने स्कीन को रगड़ते थे। उसके बाद तस्वीर और वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड करते थे। जिसमें लोग जख्मी हो जाते थे. उसके बाद स्प्राइट और बनाना चैलेंज भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था। जिसमें स्प्राइट की बोतल और केला मुंह में एक बार में डालना होता था। और मंकी का रोल प्ले करना पड़ता था। इस दौरान लोग उल्टी कर देते थे। जिससे उनके पेट को भी नुकसान पहुंचता था।

सोशल मीडिया पर कार सर्फिंग चैलेंज भी लोगों को काफी दीवाना बनाया था। युवाओं में इसका सबसे ज्यादा क्रेज था। इसमें युवा में चलती कार की छत पर खड़े होकर अपनी तस्वीर और वीडियो बनाते थे, उसके बाद उसे सोशल मीडिया पर अपलोड करते थे। जो लोगों के लिए जानलेवा साबित होता था।

वहीं, मिस्त्र, जॉर्डन और यूएई जैसे देशों में यह किकी चैलेंज पूरी तरह से बैन हो चुका है और दुबई और अबू धाबी जैसे शहरों में तो इस चैलेंज को एक्सेप्ट करने वालों को गिरफ्तार कर जेल तक भेज दिया गया है। वहीं, भारत में पुलिस लोगों से अपील कर रही है कि उन्हें सड़क की बजाए डांस फ्लोर पर डांस करना चाहिए।

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.