बिहार के इस दरिंदे को पहचान लीजिए, व्रत के दिन मां गंगा की गोद से खींच कर किया महिला से रेप

0
210
व्रत के दिन मां गंगा की गोद से खींच कर किया महिला से रेप

व्रत के दिन मां गंगा की गोद से खींच कर किया महिला से रेप

पटना। गंगा नदी में स्नान कर रही एक महिला बार-बार एक दरिंदे से विनती कर रही है कि ‘बेटा छोड़ दो, आज व्रत रखी हुई हूं’, लेकिन शैतान रूपी युवक एक भी सुनने को तैयार नहीं था। दिन के उजाले में सरेआम गंगा घाट पर वो रेप करता रहा। व्रत के दिन महापाप हुआ. दूर बैठे उसका एक साथी वीडियो बना रहा था, जिसे बाद में वो वायरल कर दिया।

व्रत के दिन महापाप

दरअसल, बिहार में जिउतिया का पर्व बड़े धूमधाम से मानई जाती है। मां अपने बेटे की रक्षा के लिए यह व्रत रखती है। मंगलवार को राजधानी पटना से सटे बाढ़ इलाके के एक गांव की महिला भी जिउतिया पर्व रखी थी। पूजा से पहले वह गंगा नदी में नहाने गई थी। महिला उस घाट पर नहा रही थी।

वायरल वीडियो से हड़कंप

तभी वो दरिंदा वहां पहुंचा और महिला को मां गंगा की गोद से खींचकर घाट पर लाया। महिला अपने पर्व और गंगा मैया की दुहाई देती रही। लेकिन युवक ने एक नहीं सुनी। और सरेआम घाट पर रेप करता रहा। व्रत के दिन महापाप का वीडियो वायरल होने के बाद पूरे बिहार में हड़कंप मच गया। उसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

बस ड्राइवर है आरोपी

उसके बाद आरोपी ने महिला को गालियां दी और चुप रहने की धमकी दी। इसके बाद दोनों वहां से फरार हो गए। व्रत के दिन महापाप के दोनों आरोपियों शिवपूजन महतो और विकास को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। शिवपूजन बस ड्राइवर है।

गौरतलब है कि पिछले कुछ महीनों से बिहार में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े होते रहे हैं। करीब दर्जन भर से ज्यादा छेड़खानी के वीडियो हाल के दिनों में बिहार में वायरल हुए हैं। लेकिन अभी तक इन मामलों में आरोपियों के ऊपर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। ऐसे में सरकार पर सवाल लगातार सवाल उठ रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.