لمحة حصرية عن أبطال تنظيف النوافذ في #برج_خليفة
— Burj Khalifa (@BurjKhalifa) January 23, 2019
Tighten your harness and learn about our window cleaning heroes at #BurjKhalifa pic.twitter.com/RjqaTCCnvD
दुनिया की सबसे ऊंची बिल्डिंग बुर्ज खलीफा के शीशों की सफाई (burj khalifa cleaning) किसी खतरनाक स्टंट से कम नहीं। यहां 828 मीटर की ऊंचाई पर जान की कीमत धूप और हवा भी तय कर सकती है। ये वो ऊंचाई जहां से आदमी चींटी जितना दिखता है…. जहां जाकर नीचे देखने वालों के प्राण सूख जाते हैं… अच्छे-अच्छों की आंखें चकराने लगती हैं…. हम बात कर रहे हैं… दुनिया की सबसे ऊंची बिल्डिंग बुर्ज खलीफा की…. जो अपने ग्लासी लुक की वजह से सैलानियों को आकर्षित करती है…
बुर्ज खलीफा की सफाई
लेकिन क्या कभी आपने सोचा है… कि दुनिया की इस सबसे ऊंची बिल्डिंग की सफाई कैसे की जाती है…… तो चलिए आपको लिए चलते हैं इसकी सफाई के टूर पर… आपको दिखाते हैं… 828 मीटर ऊंची इस बिल्डिंग की चमचमाती शीशे की खिड़कियों को कैसे मेंटेन किया जाता है…
बुर्ज खलीफा की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक ग्लास विंडो को साफ (burj khalifa cleaning) करने में करीब 3 महीने लगते हैं। और साल में चार बार इन ग्लास विंडो की सफाई की जाती है। यानी पूरे साल सफाई का काम चलता है। ग्लास विंडो की सफाई के लिए हवा के फ्लो का खास खयाल रखा जाता है। 37 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार तक की हवा सफाई के काम के लिए सुरक्षित है।
खास तरह के होते हैं सफाईकर्मी
यही नहीं सफाई के वक्त धूप का भी ध्यान रखा जाता है। सूर्य किरणों की स्थिति के मुताबिक सफाई की दिशा तय की जाती है। साथ ही यही नहीं सफाईकर्मियों की सुरक्षा का भी विशेष ख्याल रखा जाता है….सफाईकर्मियों को गर्मी के दिन में खास तौर के मून सूट दिए जाते हैं। सफाई के दौरान शरीर में गर्मी से पानी की कमी न हो इसके लिए हाईड्रेशन पैक भी दिया जाता है। सफाई कर्मियों को रस्सी के सहारे ऊपर भेजा जाता है। इसके लिए सभी जरूरी और पुख्ता सुरक्षा इंतजाम किए जाते हैं।