नासा के वैज्ञानिक ने किया दावा, धरती पर आ गए हैं एलियन, मगर इंसान नहीं देख पाएंगे

0
340
Aliens: नासा के वैज्ञानिक ने किया दावा, धरती पर आ गए हैं एलियन

नासा के वैज्ञानिक ने किया दावा, धरती पर आ गए हैं एलियन, मगर इंसान नहीं देख पाएंगे

दिल्ली। एलियन को लेकर अक्सर कई तरह की अफवाहें उड़ती है। कई जगहों पर ये खबरें बनती हैं कि यहां आसमान में एलियन (Aliens) दिखा है या फिर उनके पैर के निशान मिले हैं। लेकिन इनकी सच्चाई कभी सामने नहीं आई, इसलिए ये अफवाह रह जाते हैं। अब नासा के एक वैज्ञानिक ने दावा किया है कि एलियन (Aliens) हमारी धरती पर आ चुके हैं लेकिन इंसान उन्हें देख नहीं पाए होंगे।

नासा के वैज्ञानिक का दावा

नासा में काम करने वाले कंप्यूटर साइंटिस्ट सिल्वानो पी कोलंबानो ने अपने रिसर्च पेपर में दावा किया है कि एलियन (Aliens) मनुष्यों की अपेक्षाओं से बहुत अलग दिखते हों। इनकी सरंचना कार्बन बेस्ड जीवों से हुई हो। जिसकी वजह से वह अभी तक अनदेखे हैं। अपने पेपर में कोलंबानो ने लिखा है कि यह जरूरी नहीं है कि हम जिन्हें ढूंढ रहे हैं या फिर जो हमें ढूंढ रहे हैं वे हमारी तरह कार्बन बेस्ड जीवों पर आधारित हों। उन्होंने यह भी कहा कि वैज्ञानिकों को हमारी सबसे प्रतिष्ठित मान्यताओं पर फिर से गौर करना चाहिए। इसके साथ ही इस बात की पूरी संभावना है कि एलियंस (Aliens) हमारी धरती पर आ चुके हैं।

सुपर इंटेलिजेंट हैं एलियन

कोलंबानो ने कहा कि एलियन (Aliens) सुपर इंटेलिजेंट हैं और हो सकता है कि आकार में वह बेहद सूक्ष्म हों। उन्होंने कहा कि वैज्ञानिकों को नई तरीके की तकनीकों और अवधारणाओं पर काम करना चाहिए। यदि हम नए तरीके से सोचेंगे तो हो सकता है कि हमें इसके लिए नई तरीके की तकनीकों और अवधारणाओं पर काम करना चाहिए। यदि हम नए तरीके से सोचेंगे तो हो सकता है कि हमें इसके लिए नई तकनीक मिल जाए। उन्होंने कहा कि हमें अपनी सभ्यता पर फिर से विचार किया जाना चाहिए क्योंकि हमारे पास जो वैज्ञानिक आधार मौजूद हैं वह केवल 10,000 साल पुराने हैं।

तकनीक में हमसे उन्नत

उन्होंने यह भी कहा कि वैज्ञानिक पद्धतियों का विकास पिछले 500 सालों से शुरू हुआ है। ऐसे में यह संभावना हो सकती है कि तकनीक के मामले में एलियंस (Aliens) हमसे उन्नत हों। कोलंबानो ने बताया कि यूएफओ फिनोमिना इस वजह से अनदेखा रहा है क्योंकि वैज्ञानिक समुदाय ने इसे नजरअंदाज किया। ऐसे में ये कहा जा सकता है कि वाकई अगर धरती पर एलियन (Aliens) आ गए हैं तो लोगों की जिंदगी में भी बदलाव की संभावना हो सकती है। अगर वे हमारे बीच रहते हैं तो हमारी संस्कृति और सभ्यता बिल्कुल अलग है। ऐसे में अगर उनके तौर-तरीकों को अपनाते हैं तो स्वभाविक रूप से हमारी जिंदगी में भी बदलाव आएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.