BIGG BOSS 12: 65 साल के अनूप जलोटा ने 28 साल की गर्लफ्रेंड के साथ ली एंट्री

1
263
BIGG BOSS 12: 65 साल के अनूप जलोटा ने 28 साल की गर्लफ्रेंड के साथ ली एंट्री

BIGG BOSS 12: 65 साल के अनूप जलोटा ने 28 साल की गर्लफ्रेंड के साथ ली एंट्री

दिल्ली। टीवी के सबसे विवादित और चर्चित शो बिग बॉस सीजन 12 की शुरुआत हो गई है। हर साल इस शो का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार रहता है। इस बार यह शो शुरुआत से ही कई वजहों से चर्चा में है। बिग बॉस सीजन 12 के भी मेजबान सलमान खान ही हैं। सलमान जिस तरीके से प्रतिभागियों को डांट लगाते हैं दर्शक उसे खूब पसंद करते हैं। इस बार बिग बॉस के कंटेस्टेंट्स और भजन गायक अनूप जलोटा खूब चर्चा में हैं। अनूप जलोटा की गर्लफ्रेंड जसलीन भी साथ में एंट्री ली है.

अनूप जलोटा की गर्लफ्रेंड जसलीन

इस सीजन में बिग बॉस को निर्माताओं ने विचित्र जोड़ी का कॉन्सेप्ट दिया है। इस बार शो में 6 ऐसे लोगों की जोड़ियां दिखाई देंगी, जो एक-दूसरे से बिल्कुल अलग होंगी। इस शो में आठवें कंटेस्टेंट के तौर पर घर में भजन सम्राट अनूप जलोटा की गर्लफ्रेंड जसलीन ने भी एंट्री ली है। उन्होंने अपने फेमस भजन ‘ऐसी लागी लगन…’ पर एंट्री की। जलोटा अपनी गर्लफ्रेंड जसलीन के साथ पहुंचे। जसलीन ने बताया कि वह पिछले 3 साल से अनूप को डेट कर रही हैं। बिग बॉस ने उन्हें जलोटा के साथ घर में आने की इजाजत दी है।

सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय

BIGG BOSS 12: 65 साल के अनूप जलोटा ने 28 साल की गर्लफ्रेंड के साथ ली एंट्री

ये भी पढ़ें: क्या वाकई जाह्नवी कपूर ने ‘नीचे’ कुछ नहीं पहना था?

वहीं, अनूप जलोटा की गर्लफ्रेंड जसलीन ने यह भी बताया कि मेरे और अनूप के रिश्ते के बारे में यह खुलासा मेरे पेरेंट्स और दोस्तों के लिए काफी चौकाने वाला है। वहीं, दोनों की बिग बॉस के घर में एंट्री भी सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।

अनूप जलोटा से 37 साल छोटी

गौरतलब है कि अनूप जलोटा 65 साल के हैं। जबकि अनूप जलोटा की गर्लफ्रेंड जसलीन 28 साल की है। कुल मिलाकर जसलीन अनूप जलोटा से 37 साल छोटी है। साल 2012 में अनूप जलोटा को भारत सरकार ने पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया था. हिन्दुस्तान में ये बेहतरीन भजन गाने के लिए जाने जाते हैं.

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.