नेहा धूपिया ही नहीं इन स्टार्स ने भी की है चुपके से शादी, करीबी लोगों को भी नहीं लगी थी भनक

1
458

neha dhupia anushka sharma virat kohli preeti zinta rani mukharji sanjay

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री नेहा धूपिया ने गुपचुप तरीके से अंगद बेदी के साथ शादी की है। शादी होने तक किसी को इस बात की भनक तक नहीं लगी कि दोनों शादी करने जा रहे हैं। शादी की रस्म पूरी होने के बाद जब दोनों ने सोशल मीडिया पर तस्वीर शेयर की तो लोगों को पता चला कि नेहा और अंगद ने शादी कर ली है।

अनुष्का-विराट

ये भी पढ़ें: युवराज ही नहीं इन दो लोगों से भी रहे हैं नेहा के अफेयर्स, अब चौथे से की है शादी

लेकिन आइए हम आपको बॉलीवुड की ऐसे ही एक्ट्रेस के बारे में बताते हैं जिन्होंने गुप्त तरीके से शादी की।

अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने भी विराट कोहली से शादी को लेकर अंतिम समय तक सस्पेंस बरकरार रखी थी।

दोनों इटली में जाकर शादी की थी, तस्वीर सार्वजनिक होने के बाद ही लोगों को पता चला था कि शादी हो गई।

ऋषिता-आनंद

ये भी पढ़ें: 37 की उम्र में भी अपने से छोटे अंगद बेदी से नेहा ने की शादी, पहना इतना कीमती लहंगा

बॉलीवुड एक्ट्रेस ऋषिता भट्ट ने 35 की उम्र में गुपचुप शादी कर ली थी।

चार मार्च को उन्होंने यूनाइटेड नेशन के सीनियर डिप्लोमेट आनंद तिवारी के साथ सात फेरे लिए हैं।

छह महीने तक एक दूसरे को डेट करने के बाद यह जोड़ी, फैमिली और क्लोज फ्रेंड्स की मौजूदगी में शादी की।

प्रीति-जीन

ये भी पढ़ें: सोनम के रिसेप्शन में दिखा स्टार डॉटर्स का स्टाइल स्टेटमेंट, तस्वीरें देखिए

अभिनेत्री प्रीति जिंटा ने भी अपने बॉयफ्रेंड जीन गुडइनफ से 41 साल की उम्र में शादी की थी।

जीन से 10 साल बड़ी प्रीति ने गुपचुप तरीके से उनसे शादी की थी।

प्रीति के दोस्तों ने और परिवार के लोगों की मौजूदगी में जिन के साथ शादी की थी।

रानी-आदित्य

ये भी पढ़ें: मुकेश अंबानी के होने वाले दामाद आनंद पीरामल को जानिए, ईशा की होनेवाली है शादी

रानी मुखर्जी ने भी फिल्ममेकर आदित्य चोपड़ा से इटली में शादी की थी।

34 साल की रानी की यह पहली तो आदित्य की दूसरी शादी थी।

मीडिया से दूर रखे गए इस इवेंट की अब तक कोई फोटो सामने नहीं आई है।

संजय-मान्यता

ये भी पढ़ें: देख लीजिए आपकी जींस फैशन में कहां से कहां चली गई, कीमत तो पूछिए ही मत…

वहीं, 49 साल की उम्र में संजय दत्त ने मान्यता से शादी की थी।

यह मान्यता की दूसरी तो संजय की तीसरी शादी थी।

गौरतलब है कि संजय की पहली शादी रिचा शर्मा और दूसरी शादी रिया पिल्लई से हुई थी।

मनोज-नेहा

ये भी पढ़ें: फेंकी हुई चीज क्यों नहीं उठातीं प्रिया प्रकाश वारियार?, आखिर इतने तेवर क्यों?

एक्टर मनोज वाजपेयी ने 37 साल की उम्र में एक्ट्रेस नेहा से गुपचुप शादी की थी।

दोनों ने शादी में परिवार वाले तक शामिल नहीं हो पाए थे।

बाद में शादी के बारे में एनाउंसमेंट किया गया था।

जॉन-प्रिया

ये भी पढ़ें: होने वाले दामाद के साथ इस्कॉन मंदिर पहुंचा अंबानी परिवार, देखें तस्वीरें

अभिनेता जॉन अब्राहम ने भी बिपाशा बसु के साथ ब्रेकअप के बाद

प्रिया रुंचाल से शादी का खुलासा कर सभी चौंका दिया था।

जॉन ने प्रिया रुंचाल से यूएस में एक निजी समारोह में शादी की थी।

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.