37 की उम्र में भी अपने से छोटे अंगद बेदी से नेहा ने की शादी, पहना इतना कीमती लहंगा

3
365

 neha dhupia angad bedi boyfriend marriage bisan singh bedi actress newsfry

मुंबई। एक्ट्रेस नेहा धूपिया ने गुपचुप तरीके से अपने बॉयफ्रेंड अंगद बेदी से शादी रचा ली है। शादी के बाद दोनों ने सोशल मीडिया पर तस्वीर पोस्ट कर इसकी जानकारी दी है। नेहा धूपिया ने 37 साल की उम्र में अपने से दो साल छोटे अंगद बेदी से शादी रचाई है।

अंगद पूर्व क्रिकेटर बिशन सिंह बेदी के बेटे हैं। नेहा अपनी शादी में बेहद ही खूबसूरत लहंगा पहनी थी।

जिसकी कीमत भी आपको हैरान कर देगा।

राजकुमारी लग रही थीं नेहा

दोनों ने गुरुद्वारे में शादी की है, इस दौरान नेहा पिंक कलर का लहंगा पहना था।

जिसमें वह काफी खूबसूरत नजर आ रही है। इस मौके पर परिवार व कुछ खास दोस्त ही मौजूद थे।

नेहा धूपिया ने अपने लुक को पूरा करने के लिए पिंक कलर की बिंदी लगाई है।

जो कि उनकी खूबसूरती में चार-चांद लगा रही है। इसके साथ ही उन्होंने गोल्डन कुंदन का नेकलेस पहना है।

और इसी तरह की ईयररिंग्स पहनी हुई हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक नेहा धूपिया ने यह डिजाइनर लहंगा अनिता डोंगरे के कलेक्शन में से एक हो सकता है।

जिसका नाम अद्रिका लहंगा है। यह पूरा चंदेरी फैब्रिक पर बना है और इसमें फ्लोरेल मोतिफ्स की खास एम्ब्रॉयडरी की गई है।

इस लहंगे का पूरा काम समर वेडिंग को ध्यान में रख किया गया है।

ये भी पढ़ें: सोनम के रिसेप्शन में दिखा स्टार डॉटर्स का स्टाइल स्टेटमेंट, तस्वीरें देखिए

करीब 2 लाख का पहना लहंगा

नेहा के इस लहंगे पर गोटा पट्टी वर्क, जरदोजी, रेशम, डोरी और सीक्वन वर्क का काम देकर और खास बनाया गया है।

इस लहंगे की कीमत लगभग एक लाख नब्बे हजार रुपये है।

वहीं, शादी के दौरान नेहा के पति अंगद व्हाइट कलर की शेरवानी के साथ पिंक कलर की पगड़ी पहनी है।

जिसमें वह काफी जच रहे हैं। अगंद बेदी क्रिकेटर बिशन सिंह बेटी के बेटे हैं।

नेहा की शादी की खबर सुन उनके फैंस भी आश्चर्यचकित थे, क्योंकि इसकी भनक किसी को नहीं थी।

3 COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.