/शादी की फोटो से इतने करोड़ कमाएंगे प्रियंका चोपड़ा और निक, 25 लाख डॉलर में हुई डील!
शादी की फोटो से इतने करोड़ कमाएंगे प्रियंका चोपड़ा और निक, 25 लाख डॉलर में हुई डील!

शादी की फोटो से इतने करोड़ कमाएंगे प्रियंका चोपड़ा और निक, 25 लाख डॉलर में हुई डील!

शादी की फोटो से इतने करोड़ कमाएंगे प्रियंका चोपड़ा और निक, 25 लाख डॉलर में हुई डील!

मुंबई। प्रियंका-चोपड़ा और निक जोनस 2 दिसंबर को जोधपुर में शादी करने वाले हैं। शादी की तैयारियों जोरों पर चल रही है। वहीं, इस चर्चित जोड़ी की शादी के लिए कई इंटरनेशनल मैग्जीन्स के बीच होड़ लगी है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार शादी से पहले ही प्रियंका और की शादी की फोटो बिक गई है।

शादी के फोटो 19 करोड़ की कमाई

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार प्रियंका और निक की शादी की फोटो 2.5 मिलियन डॉलर में बिकी है। भारतीय करेंसी में यह 19 करोड़ है। हालांकि अभी तक ये खुलासा नहीं हो पाया है कि इस फोटो को किस मैग्जीन ने खरीदा है। दरअसल, बॉलीवुड में प्रियंका अकेली नहीं हैं अपनी शादी की तस्वीर बेचने वाली है।

जोधपुर के उमेद भवन में शादी

इनसे पहले सोनम कपूर और आनंद आहूजा ने भी अपनी फोटो वोग मैगजीन को बेची थी। ये फोटो वोग मैग्जीन के कवर पेज में भी आई थी। ऐसे में प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस दूसरे सेलिब्रेटी होंगे जो शादी की फोटो किसी मैग्जीन को देंगे। प्रियंका और निक की शादी जोधपुर के उमेद भवन में होगी। ये शादी हिंदू और क्रिश्चियन रीति-रिवाज के मुताबिक होगी। खबरों के अनुसार प्रियंका और निक की शादी जहां होनी है, वहां एक कमरे का किराया 5 लाख रुपये हर रात के लिए है। वहीं, पूरे उम्मेद पैलेस का एक दिन का किराया करीब 60 हजार डॉलर है। भारतीय करेंसी के हिसाब निक और प्रियंका एक दिन लिए 43 लाख रुपये खर्च करेंगे।

शादी पहले बैचलर पार्टी

वहीं, कहा जा रहा है कि शादी से पहले निक जोनस जल्द ही दोस्तों को बैचलर पार्टी भी देने वाले हैं। निक से पहले प्रियंका चोपड़ा ने एम्स्टर्डम में बैचलर पार्टी रखी थी। इसके अलावा इटली में प्रियंका ने पयजामा पार्टी दी थी। प्रियंका ने खुद इन पार्टियों की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की थीं। साथ ही प्रियंका और निक दोनों देशों में अपनी शादी को कानूनी मान्यता दिलाने की कोशिश कर रहे हैं।