राम रहीम की मदद के आरोप में फंसे अक्षय कुमार, पंजाब एसआईटी ने 2 घंटे में पूछे 42 सवाल

0
70
राम रहीम की मदद के आरोप में फंसे अक्षय कुमार, पंजाब एसआईटी ने 2 घंटे में पूछे 42 सवाल

राम रहीम की मदद के आरोप में फंसे अक्षय कुमार, पंजाब एसआईटी ने 2 घंटे में पूछे 42 सवाल

दिल्ली। बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार की मुश्किलें इन दिनों काफी बढ़ गई है। पंजाब पुलिस की स्पेशल इनवेस्टिगेशन टीम ने सिखों के पवित्र धर्मग्रंथ गुरु ग्रंथ साहिब के अपमान के मामले में उनसे पूछताछ की। चंडीगढ़ में एसआईटी की टीम ने उनसे 2 घंटे तक पूछताछ की। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार उनसे इस दौरान 42 सवाल पूछे गए हैं।

अक्षय कुमार से पूछताछ

अक्षय कुमार ने एसआईटी की पूछताछ चंडीगढ़ में ही कराए जाने को लेकर कोर्ट में अर्जी दी थी, जिसे मंजूर कर लिया गया था। अपने अभिनय से करोड़ों दिलों पर राज करने वाले अक्षय कुमार यानी खिलाड़ी कुमार इस बार फिर चर्चा में हैं। लेकिन ये चर्चा उनकी परेशानी बढ़ाने वाली है। दरअसल, अक्षय कुमार पर तीन साल पुराने एक मामले में शिकंजा कसा जा रहा है। इस केस के चलते उन्हें पंजाब एसआईटी के सामने बुधवार को पेश होना पड़ा।

उन पर आरोप है कि उन्होंने तीन साल पहले पंजाब में गुरुग्रंथ साहिब और अन्य धार्मिक ग्रंथों का अपमान किया था। इसके बाद वहां हिंसा भड़क गई थी। हिंसा पर काबू पाने के लिए पुलिस ने बहिबल कलां में फायरिंग की थी, जिसमें कई लोगों की मौत हो गई थी। इस मामले में अक्षय कुमार के अलावा पंजाब के पूर्व सीएम प्रकाश सिंह बादल और पूर्व डिप्टी सीएम सुखबीर सिंह बादल भी पेश हो चुके हैं।

पंजाब हिंसा मामले में शिकंजा

अक्षय कुमार से पहले चंडीगढ़ में प्रकाश सिंह बादल और सुखबीर सिंह बादल से पूछताछ हो चुकी है। पंजाब में हुई हिंसा की जांच के लिए कैप्टन अमरिंदर सिंह की सरकार ने जस्टिस रणजीत सिंह की अध्यक्षता में आयोग का गठन किया था। आयोग ने अपनी जांच में कई बड़े नेताओं पर गंभीर सवाल खड़े किए थे।

राम रहीम मामले में पूछताछ

इसके साथ ही अक्षय पर यह भी आरोप है कि उन्होंने रेप के आरोपी डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह की मदद की थी। उन्होंने राम रहीम सिंह को माफी दिलाने के मध्यस्थ का काम किया था। उन्होंने इसके लिए सुखबीर सिंह बादल और कुछ अन्य लोगों के साथ बैठक की थी। हालांकि अक्षय कुमार ने इन सभी आरोपों को खारिज किया था और कहा था कि वह कभी की गुरमीत राम रहीम से नहीं मिले हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.