वोट मांगने गईं शिवराज सिंह चौहान की पत्नी को देख भड़की महिला, बोली- मैडम प्यासा मार डाला आपने

0
257
वोट मांगने गईं शिवराज सिंह चौहान की पत्नी को देख भड़की महिला

वोट मांगने गईं शिवराज सिंह चौहान की पत्नी को देख भड़की महिला

भोपाल। मध्य प्रदेश पूरी तरह से चुनावी रंग में रंगा है। नेताओं के लिए उनकी पत्नियां भी वोट मांगने जनता के बीच जा रही हैं। लेकिन मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान की पत्नी को जनता के बीच में जाना महंगा पड़ गया। लोगों ने उन्हें जमकर खोरी-खोटी सुनाई।

सीएम की पत्नी पर ‘प्यास’ भारी

दरअसल, शिवराज सिंह की पत्नी साधना सिंह अपने पति के लिए वोट मांगती हुईं दिखाई दे रही हैं। बुधनी में साधना जन संपर्क के लिए निकली थीं। लेकिन जैसे ही वह लोगों के बीच में पहुंची एक महिला ने जमकर उन्हें खरी-खोटी सुना दी। वह महिला पानी की समस्या से परेशान थी। साधना सिंह को देखते ही वह भड़क गई और कहने लगी कि मैडम प्यासा मार डाला आपने। इस दौरान वहां मौजूद लोग महिला को समझाने की कोशिश में लगे रहे। लेकिन महिला का गुस्सा कम नहीं हुआ। ऐसी स्थिति देख साधना सिंह भी काफी असहज नजर आईं।

15 साल से बीजेपी की सरकार

दरअसल, मध्य प्रदेश में पिछले 15 सालों से भाजपा की सरकार है। शिवराज सिंह तीन बार से मुख्यमंत्री हैं। ऐसे में अब उनके ही विधानसभा क्षेत्र में उन्हें इसे बार चुनौती मिल रही हैं। वहीं, बुधनी से इस बार उनके सामने कांग्रेस पूर्व अध्यक्ष अरुण यादव उम्मीदवार हैं। वहीं, शिवराज सिंह के लिए बुधनी में प्रचार की कमान उनकी पत्नी साधना और बेटा कार्तिकेय समेत पार्टी के नेता ही संभालते हैं।

कांग्रेस कर रही शिव’राज’ पर वार

इसी वजह से जनसंपर्क के लिए उतरीं साधना सिंह को लोगों के आक्रोश का समाना करना पड़ा। यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। कांग्रेस भी इसे वीडियो को जरिए सरकार पर वार कर रही है कि भाजपा सरकार ने पिछले 15 सालों में यही विकास किया है। भाजपा शासित मध्य प्रदेश में एक ही चरण में 28 नवंबर को वोट डाले जाएंगे. चुनावी नतीजों की घोषणा 11 दिसंबर को की जाएगी. यहां कुल 230 विधानसभा की सीटें हैं.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.