दिल्ली। तेलंगाना चुनाव की तारीखों का ऐलान हो गया है। साथ ही प्रदेश में जोड़तोड़ की राजनीति भी शुरू हो गई है। तेलंगाना की राजनीति में एक अजीबोगरीब वाक्या हुआ है। सुबह बीजेपी में और शाम को कांग्रेस में वापसी हो गई. दरअसल, तेलंगाना की सामाजिक कार्यकर्ता और कांग्रेस के सीनियर नेता की पत्नी पद्मिनी रेड्डी गुरुवार को सुबह भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुई थीं। लेकिन कुछ ही घंटों बाद उन्होंने अपना फैसला बदल लिया और शाम तक वापस कांग्रेस में लौट आईं।
सुबह बीजेपी में और शाम को कांग्रेस में
दरअसल, अविभाजित आंध्रप्रदेश में तत्कालीन मुख्यमंत्री एन. किरण कुमार रेड्डी के मंत्रिमंडल में उपमुख्यमंत्री रह चुके सी दामोदर राजनरसिम्हा की पत्नी पद्मिनी रेड्डी ने अपने इस कदम पर सफाई देते हुए कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं की भावनात्मक प्रतिक्रियाओं को देखते हुए उन्होंने रुकने का फैसला किया क्योंकि वो बहुत दुखी थे। इसी वजह से सुबह बीजेपी में और शाम को कांग्रेस में वापस लौट आई.
‘कांग्रेस के कार्यकर्ता दुखी थे’
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार गुरुवार की रात में रेड्डी ने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ता उनके बीजेपी ज्वॉइन करने पर बहुत दुखी थे। मैंने इस प्रतिक्रिया की उम्मीद नहीं की थी। मुझसे उनका दुख देखा नहीं जा रहा, इसलिए मैंने ये फैसला वापस ले लिया है। जिसके वजह से वो सुबह बीजेपी में और शाम को कांग्रेस में आना उचित समझा. वहीं, तेलंगाना बीजेपी के प्रवक्ता कृष्ण सागर राव ने कहा कि पद्मिनी रेड्डी ने खुद पार्टी ज्वाइन किया था और अब जा रही हैं, पार्टी उनके दोनों फैसलों का सम्मान करती है।
पहले की थीं बीजेपी की तारीफ
सुबह बीजेपी में और शाम को कांग्रेस में लौटनेवाली पद्मिनी रेड्डी ने भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने के बाद कहा था कि मोदी सरकार ने एक ऐसी महिला को देश का रक्षा मंत्री बनाया है जिनकी शादी तेलुगु परिवार में हुई है और उन्होंने एक अन्य महिला को लोकसभा अध्यक्ष बनाया है। पद्मिनी रेड्डी एनडीए सरकार के अच्छे कार्यों की सराहना करती हैं इसलिए वह पार्टी में शामिल हुई हैं।