बिना मिले एक-दूसरे को मैसेज करते थे प्रियंका और निक, जानें दोनों की लव स्टोरी

0
54
बिना मिले एक-दूसरे को मैसेज करते थे प्रियंका और निक, जानें दोनों की लव स्टोरी

बिना मिले एक-दूसरे को मैसेज करते थे प्रियंका और निक, जानें दोनों की लव स्टोरी

मुंबई। प्रियंका और निक के अफेयर की खबरें पहले से उड़ रहीं थी। लेकिन निक के भारत आने के बाद इस रिश्ते पर मुहर लग गई थी। अब प्रियंका चोपड़ा और सिंगर निक जोनस की शादी 2 दिसंबर को होने वाली है। हालांकि सगाई के बाद से ही दोनों की शादी से पहले की रस्में चल रही हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि दोनों के बीच प्यार की शुरुआत कैसे हुई।

प्रियंका-निक की लव स्टोरी

आइए हम आपको बताते हैं कैसे प्रियंका और निक एक-दूसरे के करीब आते गए। दरअसल, कुछ दिनों पहले निक जोनस ने एक चैट शो में प्रियंका और उनके बीच में प्यार कैसे हुआ, इसे लेकर खुलासा किया था। निक ने बताया था कि हम दोनों एक-दूसरे को मैसेज जरूर करते थे लेकिन कभी मिले नहीं थे। 6 महीने बाद प्रियंका और निक मेट गाला में मिले और उन्हें एक-दूसरे के साथ वक्त गुजारना अच्छा लगा।

रोमांस से रिलेशनशिप तक

निक जोनस ने उस चैट शो में यह भी कहा कि हम लोग तब भी केवल अच्छे दोस्त ही थे। कुछ हफ्तों में हमने एक दूसरे के साथ काफी अच्छा वक्त बिताया जिसके बाद हम दोनों के बीच रोमांस की खबरें उड़ने लगीं। इसके बाद में रोमांटिक रिलेशनशिप में आने का फैसला किया। वक्त के साथ ही फिर हम दोनों ने साथ रहने का फैसला लिया।

2 दिसंबर को जोधपुर में शादी

दरअसल, इसी साल अगस्त महीने में प्रियंका और निक ने सगाई करने के बाद अपनी रिलेशनशिप को कंफर्म किया। तब मुंबई में दोनों की भारतीय रीति-रिवाजों के साथ रोका सेरिमनी हुई थी। उसके बाद से ही दोनों के फैंस शादी का इंतजार कर रहे हैं। दोनों अब सार्वजनिक तौर पर भी एक-दूसरे से प्यार का इजहार करते रहते हैं। अब प्रियंका और निक की 2 दिसंबर को जोधपुर में शादी होनेवाली है. जिसकी तैयारी आखिरी दौर में है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.