खूब चर्चा में है यह बीजेपी महिला कैंडिडेट, मध्य प्रदेश चुनाव में भाजपा की इकलौती मुस्लिम उम्मीदवार

0
87
खूब चर्चा में है यह बीजेपी महिला कैंडिडेट, मध्य प्रदेश चुनाव में भाजपा की इकलौती मुस्लिम उम्मीदवार

 

खूब चर्चा में है यह बीजेपी महिला कैंडिडेट, मध्य प्रदेश चुनाव में भाजपा की इकलौती मुस्लिम उम्मीदवार

भोपाल। मध्य प्रदेश चुनाव में भाजपा की ओर से करीब सभी सीटों पर उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिए गए हैं। लेकिन चुनाव जीतने से पहले ही एक महिला उम्मीदवार सोशल मीडिया पर खूब चर्चा बटोर रही है। क्योंकि यह महिला भाजपा की ओर इकलौती टिकट पाने वाली मुस्लिम उम्मीदवार है। नाम फातिमा रसूल सिद्दीकी है। बीजेपी ने इन्हें भोपाल-उत्तर सीट से उम्मीदवार बनाया है। सबसे दिलचस्प यह है कि इन्होंने गुरुवार के दिन दोपहर में भाजपा ज्वाइन की थी।

मध्य प्रदेश चुनाव में इकलौती मुस्लिम

वहीं, कांग्रेस ने इस सीट पर फातिमा को टक्कर देने के लिए अपने वरिष्ठ नेता आरिफ अकील को मैदान में उतारा है। फातिमा पूर्व मंत्री और कांग्रेस नेता मरहूम रसूल अहमद सिद्दीकी की बेटी हैं। इस सीट से फातिमा के पिता 90 के दशक में दो बार विधायक रह चुके हैं। भाजपा ने इस सीट से फातिमा को उम्मीदवार इसलिए बनाया है कि यहां मुस्लिमों की अबादी अधिक है।

पूर्व मंत्री की बेटी हैं फातिमा सिद्दीकी

खूब चर्चा में है यह बीजेपी महिला कैंडिडेट, मध्य प्रदेश चुनाव में भाजपा की इकलौती मुस्लिम उम्मीदवार

मध्य प्रदेश चुनाव में फातिमा बीजेपी की इकलौती मुस्लिम प्रत्याशी हैं। गौरतलब है कि 2013 के चुनाव में भाजपा ने आरिफ अकील के खिलाफ आरिफ बेग को मैदान में उतारा था। साल 2008 में बीजेपी के वर्तमान मेयर आलोक शर्मा ही आरिफ अकील के खिलाफ चुनाव लड़े थे, लेकिन तब भी जीत आरिफ को ही मिली थी।

फातिमा के सामने कांग्रेस के आरिफ

फातिमा के खिलाफ मैदान में खड़े आरिफ भोपाल-उत्तर सीट से कांग्रेस के वर्तमान में विधायक हैं। वह 1992 से लगातार इस सीट से चुनाव जीतते आ रहे हैं। ऐसे में फातिमा की चुनावी डगर आसान भी नहीं है। टिकट मिलने के मामले में फातिमा रसूल सिद्दीकी की किस्मत ऐसी रही कि उन्होंने सुबह में कांग्रेस का साथ छोड़ा और भाजपा का दामन थाम लिया. शाम में उन्हें भीजेपी ने टिकट थमा दिया. फातिमा को भाजपा ने भोपाल नॉर्थ सीट से कांग्रेस के आरिफ अकील के खिलाफ उतारा है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.