/जर्मनी वाली ‘सोनिया गांधी’ पर्दे पर बताएगीं मनमोहन राज में गांधी परिवार के हनक की कहानी!

जर्मनी वाली ‘सोनिया गांधी’ पर्दे पर बताएगीं मनमोहन राज में गांधी परिवार के हनक की कहानी!

पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के जीवन पर बन रही फिल्म ‘द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर’ का फर्स्ट लुक जारी हो गया। अनुपम खेर इस फिल्म में मनमोहन सिंह का किरदार निभा रहे हैं।

वहीं, फिल्म यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी का किरदार जर्मनी की सुजैन बर्नर्ट निभा रही हैं।

सुजैन ने ट्वीट कर इसकी पुष्टि भी कर दी है।

गांधी परिवार के हनक की कहानी!

यह फिल्म संजय बारू की किताब द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर पर आधारित है।

विजय रत्नीकर गुट्टे इस फिल्म का निर्देशन कर रहे हैं। वहीं, अक्षय खन्ना संजय बारू की भूमिका में हैं।

ऐसे तो सुजैन जर्मनी की रहने वाली है।

लेकिन आप इन्हें विदेशी कलाकार समझने की भूल नहीं करें, क्योंकि सुजैन को कई भारतीय भाषाएं आती हैं।

सुजैन को हिंदी, बंगाली और मराठी आती हैं। इससे पहले वे कई हिंदी सीरियल में काम कर चुकी हैं।

सुजैन इससे पहले टीवी शो 7RCR में भी सोनिया गांधी का किरदार निभा चुकी हैं।

यह पेशे से एक ट्रेंड बैले डांसर रही हैं, इसके साथ ही लावणी में भी पारंगत हैं।

सुजैन की शादी टीवी कलाकार अखिल मिश्रा के साथ हुई है।

यह फिल्म संजय बारू की किताब पर ही पूरी तरह से आधारित है।

बारू 2004 से 2008 तक मनमोहन सिंह के मीडिया सलाहकार थे। यह किताब भी काफी विवादों में रही थी।

किताब में बारू ने दावा किया है कि मनमोहन सिंह ने उनसे कहा था कि किसी सरकार में सत्ता के दो केंद्र नहीं हो सकते हैं।


वहीं, इस फिल्म में प्रियंका गांधी का किरदार अभिनेत्री आहना कुमरा निभा रही है।

इनका लुक काफी हद तक प्रियंका से मिलते हैं। इसी कारण आहना को इस किरदार के लिए चुना गया है।

इसके साथ ही मूवी में ब्रिटिश मूल के भारतीय एक्टर अर्जुन माथुर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की किरदार निभाएंगे। फिल्म की शूटिंग 31 मार्च से ही शुरू हो गई है। कहा जा रहा है कि फिल्म दिसंबर 2018 में रिलीज हो जाएगी।