/यूपी में पैसे लेकर कार्यक्रम में नहीं आईं सोनाक्षी सिन्हा, पुलिस केस
सोनाक्षी पर पुलिस केस

यूपी में पैसे लेकर कार्यक्रम में नहीं आईं सोनाक्षी सिन्हा, पुलिस केस

शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी और बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं। सोनाक्षी पर पुलिस केस किया गया है। सोनाक्षी सिन्हा समेत 7 लोगों के ऊपर 37 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोप लगा है।

इसके चलते सोनाक्षी सिन्हा के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई है। सोनाक्षी पर आरोप है कि उन्होंने कार्यक्रम में आने के लिए पैसे लिए लेकिन कार्यक्रम में शामिल नहीं हुईं।

सोनाक्षी पर पुलिस केस

इंडिया फैशन एंड ब्यूटी अवॉर्डस देने के लिए सोनाक्षी सिन्हा को बुलाया गया था। प्रमोद ने टैलेंट फुल ऑ कंपनी के मालिक अभिषेक सिन्हा से 24 लाख रुपये और साथ में जीएसटी देने का वादा किया था। इस कंपनी ने सोनाक्षी को कार्यक्रम में बुलाने के लिए एक्सीड एंटरटेनमेंट कंपनी के पदाधिकारी धूमिल ठक्कर, एडगर सकारिया के अलावा सोनाक्षी सिन्हा के मैनेजर मालिविका पंजाबी से कॉन्टैक्ट किया था।

शिकायत करने वाले प्रमोद शर्मा इंडियन फैशन एंड ब्यूटी अवॉर्ड्स कंपनी के मालिक हैं। उन्होंने सोनाक्षी पर पुलिस केस किया है। मामले की जांच चल रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एसएसपी ने इस मामले की जांच की जिम्मेदारी सीओ कटघर सुदेश गुप्ता को दी है। खबरों के मुताबिक प्रमोद ने मीडिया से बात करते हुए कहा है कि 30 सितंबर को 2018 को उन्होंने दिल्ली में इंडिया फैशन एंड ब्यूटी अवॉर्ड कार्यक्रम रखवाया था।

कार्यक्रम में नहीं पहुंची सोनाक्षी

इसे भी पढ़ें: जिस फिल्म ने रिलीज से पहले कमाए 370 करोड़, ये रहा उसका टीजर

इसे भी पढ़ें: राखी सावंत को रेसलर से पंगा लेना पड़ा भारी, पहुंचीं अस्पताल

जून के महीने में समझौता किया गया था। एक वीडियो में सोनाक्षी ने इस कार्यक्रम में आने की जानकारी दी थी। इस बीच 37 लाख रुपये मुरादाबाद से ऑनलाइन ट्रांसफर किए गए। बाकी रुपये की कंपनी के खाते में डाले गए। कार्यक्रम में सोनाक्षी के साथ आने वाले स्टॉफ के लिए भी पूरा इंतजाम किया गया। फ्लाइट की टिकट बुक कराई गईं। होटल के कमरे भी बुक थे। लेकिन सोनाक्षी सिन्हा नहीं पहुंचीं। इसी वजह से सोनाक्षी पर पुलिस केस हुआ।