दिल्ली। गांधीजी किसी देश के नहीं गांधीजी पूरी दुनिया के नेता थे। मेरे हिसाब से सबसे ज़्यादा हिन्दू धर्म का पालन यदि किसी ने किया हैं तो वो गांधीजी हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेस से नेता बनीं उर्मिला मातोंडकर (Urmila Matondkar) ने पुणे में स्पीच दिया.
Urmila Matondkar का भाषण
उर्मिला मातोंडकर (Urmila Matondkar) ने कहा कि ‘एक बात मुझे लगता हैं कि आपको बतानी चाहिए की जिस इंसान ने गांधीजी पर गोलियां चलाई थी वो इंसान कौन था, क्या वो इंसान मुसलमान था, क्या वो सिख या ईसाई था? वो इंसान एक हिन्दू था अब इसके अलावा इस बारे में मैं यहां क्या कहूं क्योंकि ये बात हम सबके लिए इतनी भयानक हैं, इस बात को हर दिन सुबह उठकर दिमाग में रखना इतना भयानक है की इस बात में कई चीजें शामिल हैं’।
रॉलेट एक्ट का जिक्र क्यों?
उन्होंने (Urmila Matondkar) कहा कि ‘वर्ष 1919 में दूसरा महायुद्ध ख़त्म होने के बाद ब्रिटिशों को पता था, कि हिंदुस्तान में असंतोष फैल रहा हैं. ये असंतोष बाहर आने वाला हैं, इसलिए वो एक कानून लेकर आये उस कानून का नाम काफी लंबा हैं, लेकिन वो रॉलेट एक्ट के नाम से मशहूर हुआ. क्योंकि वो कानून रॉलेट के डेलिगेशन द्वारा लाया गया था। उस कानून के मुताबिक किसी भी शख्स को देश विरोधी गतिविधियां करने के लिए बिना किसी पूछताछ और सबूत के जेल में डालने की अनुमति सरकार को थी। ये कानून काफी खतरनाक था’.
गृह मंत्री अमित शाह ने बताया कितने बड़े झूठे हैं केजरीवाल?
कोरोना वायरस का सनी लियोनी से क्या है कनेक्शन? जानिए
Delhi Election: हेट स्पीच पर चुनाव आयोग का हंटर!
UN की नौकरी छोड़ने से पॉलिटिक्स के PK बनने तक, क्यों कहा जाता है ‘CM मेकर’?
क्या वाकई अमित शाह की सिफारिश पर नीतीश ने प्रशांत को जेडीयू में शामिल किया?