दिल्ली। कोंकणी रीति-रिवाज से दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी हो गई। फोन पर पाबंदी के बावजूद में मीडिया में कुछ तस्वीरें दोनों की आ गई है। शादी के दौरान दीपिका और रणवीर सिंह ट्रेडिशनल लुक में दिखे। वायरल तस्वीरों में रणवीर और दीपिका व्हाइट कलर के आउटफिट में नजर आ रहे हैं।
रीतिका का शानदार गेटअप
ये भी पढ़ें: ‘अच्छे दोस्त’ से पति-पत्नी बन गए दीपिका-रणवीर, इस वक्त आएगी शादी की पहली तस्वीर
ये भी पढ़ें: दूल्हा बने रणवीर की पहली तस्वीर आई सामने, कोंकणी रीति-रिवाज से की शादी
रणवीर ने पारंपरिक कोंकणी वेडिंग के लिए व्हाइट शेरवानी पहनी तो दीपिका पादुकोण ने साउथ इंडिया ब्राइड के गेटअप में नजर आईं। व्हाइट साड़ी के साथ एक्ट्रेस ने ट्रैडिशनल बन बनाया है। उन्होंने बन पर खूबसूरत गजरा पहना है। वहीं, इस शादी में समारोह में रणवीर सिंह की बहन भी शानदार गेटअप में थीं। अपने पिता के साथ बोट से उतर समारोह स्थल तक जाती रणवीर की बहन रीतिका भवनानी बहुंत सुंदर दीख रहीं थीं। रीतिका के साथ उनके पिता भी थे। बहन रणवीर सिंह से बड़ी है। रणवीर अपनी बहन से बेहद ही प्यार करते हैं। कोई भी काम के लिए उनसे सलाह मशविरा जरूर करते हैं।
सिंधी और पंजाबी रिवाज से शादी
वहीं, शादी समारोह में जाने के दौरान कैमरे में दीपिका पादुकोण के पिता प्रकाश पादुकोण भी कैद हुए हैं। प्रकाश भी व्हाइट ही गेटअप में थे। उन्होंने शॉल ओढ़ रखी थी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार शादी की रस्म दोपहर 2 बजे से शाम साढ़े चार बजे तक चली। इस शादी के लिए चुनिंदा 30 से 40 गेस्ट को आने का न्योता मिला था। बाद में 15 नवंबर को सिंधी रीति-रिवाज के साथ दीपिका और रणवीर की शादी संपन्न हुई
डिजाइनर साड़ी में दिखीं दीपिका
इसके अलावा दुल्हन बनी दीपिका पादुकोण की भी पहली तस्वीर सामने आ गई है। इस तस्वीर में दीपिका अपनी मां उज्ज्वला के साथ हैं। इस तस्वीर में दीपिका साड़ी में नजर आ रही हैं। इस खास लम्हें के लिए दीपिका ने सब्यसाची की डिजाइनर साड़ी पहनी है। दीपिका की ये तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी पसंद की गई। हालांकि दोनों ने खुद से अभी तक शादी की कोई तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट नहीं की है। क्योंकि जब शादी समारोह में मोबाइल नहीं लेकर आने का आदेश दिया गया था। उसके बाद उन लोगों ने कहा था कि तस्वीर लोगों से शेयर करूंगा।
Comments