दीपिका की कुंडली में ये हैं राजयोग, कितनी सफल रहेगी रणवीर सिंह संग शादी?

1
635
दीपिका की कुंडली में ये हैं राजयोग, कितनी सफल रहेगी रणवीर सिंह संग शादी?

दीपिका की कुंडली में ये हैं राजयोग, कितनी सफल रहेगी रणवीर सिंह संग शादी?

दिल्ली। दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने शादी कर ली। दोनों ने दो रीति-रिवाज से शादी की। 14 नवंबर को कोंकणी और 15 नवंबर को सिंधी रीति-रिवाज से शादी हुई। ऐसे में अब उनके फैंस जनना चाहते हैं कि दोनों की शादी कितनी सफल रहेगी। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार दीपिका की कुंडली तुला लग्न और तुला राशि की है।

दीपिका की कुंडली

ऐसे में लग्न में मंगल, चंद्रमा, केतु, द्वितीय भाव में शनि, तृतीय में सूर्य, शुक्र, बुध, चतुर्थ में गुरु और सप्तम भाव में राहु बैठा हुआ है। लग्न में मंगल केतु के साथ बैठा हुआ और सप्तम भाव को पूर्ण दृष्टि से देख रहा है। मंगल के साथ केतु मांगलिक प्रभाव को कम कर रहा है। चंद्र कुंडली से भी मंगल प्रथम भाव में ही आएगा। गुरु की दृष्टि अमृत होता है। गुरु अष्टम भाव को देखकर लंबी उम्र देगा।

वहीं, कुंडली के अनुसार सप्तम दृष्टि गुरु की दशम भाव अर्थात कर्म भाव पर पड़कर कर्म प्रधान व्यक्तित्व प्रदान करता है। गुरु की नवम दृष्टि व्यय भाव पर धार्मिक कार्यों में धन के व्यय को दिखाता है। शुक्र तृतीय भाव में धनु राशि में स्थित है। शुक्र भाग्य भाव को देखकर उसको मजबूत कर रहा है। सप्तम राहु थोड़ी परेशानी दे सकता था लेकिन पहली बात तो वह मंगल की राशि में है और दूसरा कुंडली की और ग्रह स्थितियां बहुत ही मजबूत हैं।

दीपिका को राजयोग

दीपिका की कुंडली में ये हैं राजयोग, कितनी सफल रहेगी रणवीर सिंह संग शादी?

ये भी पढ़ें: दीपिका-रणवीर की शादी का पहला एल्बम, बेहद खूबसूरत दिख रहे हैं दोनों

शास्त्रों के हिसाब से शुक्र प्रेम और विवाह का कारक ग्रह है। शुक्र ही सफल दाम्पत्य जीवन प्रदान करता है। सूर्य और बुध तृतीय भाव में बुधादित्य नामक महान राजयोग बना रहे हैं। गुरु पूर्ण दृष्टि से कर्म भाव को देख कर कर्मयोगी बना रहा है। फिल्म में सफलता के लिए लग्न, लग्नेश, त्रिकोण में विशेषकर नवम भाव और दशम का मजबूत रहना बहुत महत्वपूर्ण है। ये सभी शुभ स्थितियां दीपिका की जन्मकुंडली में विद्यमान हैं।

इसके साथ ही शुक्र का गुरु की राशि में होकर बुध की राशि मिथुन को सम्पूर्ण दृष्टि से देखना यह प्रदर्शित करता है कि विवाह के बाद इनका भाग्य और वृद्धि करेगा। इसमें एक प्लस पॉइंट है, भाग्येश बुध का सूर्य के साथ राजयोग बनाना है। इस प्रकार इनकी कुंडली बहुत ही अच्छी और जीवन साथी के रूप में एक सफल और प्रसिद्ध व्यवसायी दिया जिसका घर और व्यापर देश-विदेश में होगा।

विवाह सफल होगा

वर्तमान में गुरु का लग्न से द्वितीय गोचर बहुत ही शुभ है। शनि का वर्तमान गोचर खूब धन और फेम दिलाएगा। जहां तक वैवाहिक जीवन की बात है तो यह जीवन बहुत ही सुखद रहेगा और विवाह के बाद यह अभिनेत्री तो रहेंगी ही इनके सफल फिल्म निर्माता बनने के पूरे चांस हैं। रणवीर के साथ इनका विवाह सफल रहेगा।

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.