न्यूयॉर्क में प्रियंका चोपड़ा की हुबहू हमशक्ल, असली प्रियंका ने कहा क्रेजी…

0
363
Priyanka Chopra

प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) अब बॉलीवुड ही नहीं हॉलीवुड में भी फेमस हो चुकी हैं। यही वजह है कि दुनिया भर में प्रियंका चोपड़ा के मोम के पुतले मैडम तुषाद म्यूजियम (Madame Tussauds Museum) का हिस्सा बन गए हैं।

मोम वाली प्रियंका चोपड़ा

गुरूवार यानी कल न्यूयॉर्क सिटी में प्रियंका के मोम के पुतले को लोगों के लिए खोल दिया गया। इनॉगरेशन की तस्वीरें प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं। इन तस्वीरों में प्रियंका बिलकुल अपने जैसी दिखनेवाली स्टैच्यू के साथ खड़ी दिखाई दे रही हैं।

मिसेज़ जोनास ने (Priyanka Chopra) अपनी इस तस्वीर के नीचे लिखा है- “न्यूयॉर्क सिटी स्थित Madame Tussauds में मेरी नई Wax Statue.(जल्द ही अन्य जगहों पर आएगी)”

read more: सनी लियोनी ने दिया जब स्विमिंग पूल में धक्का, फिर देखिए…

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा के स्टैच्यू को लाल रंग का वही आउटफिट पहनाया गया है जिसे प्रियंका चोपड़ा ने 2016 में एमी अवॉर्ड के दौरान पहना था। इसे देखते हुए प्रियंका इतनी उत्साहित हो उठीं कि उन्होंने पुतले को देखकर कहा कि वो खुद ही सरप्राइज हो गई हैं क्योंकि ये क्रेजी है।

वीडियो भी किया शेयर

मैडम तुषाद म्यूजियम में इस दौरान बनाए गए वीडियो को भी प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। उन्होंने कहा कि उन्हें उनकी आई ब्रो बहुत पसंद आई है। मजेदार तो ये है कि प्रियंका (Priyanka Chopra) के मोम के पुतले में उनकी उंगलियों में वो डायमंड रिंग भी पहनाया गया है जो उनके पति निक जोनास (Nick Jonas) ने उन्हें दिया था। उनके पुतले को लंदन के मैडम तुषाद म्यूजियम में भी जगह दी जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.