शादी के बाद सामने आईं प्रियंका-निक की रोमांटिक तस्वीरें, दोनों के अंदाज देख उड़े फैंस के होश

0
179
शादी के बाद सामने आईं प्रियंका-निक की रोमांटिक तस्वीरें

दिल्ली। जोधपुर के उमेद भवन पैलेस में प्रियंका चोपड़ा और अमेरिकी सिंगर निक जोनस ने शादी रचा ली। दोनों ने शादी क्रिश्चियन रीति-रिवाज से की। उसके बाद प्रियंका ने कुछ तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किए थे। लेकिन वोग मैगजीन के द्वारा दोनों की रोमांटिक तस्वीरें और वीडियो शेयर किए गए हैं।

प्रियंका-निक की रिमांटिक तस्वीर

शादी के बाद सामने आईं प्रियंका-निक की रोमांटिक तस्वीरें

ये भी पढ़ें: निक से पहले बॉलीवुड में इन लोगों से रहे हैं प्रियंका चोपड़ा के अफेयर, एक से तो हो गई थी सगाई

दरअसल, शादी के तुरंत बात प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की कुछ तस्वीरें वोग मैगजीन के द्वारा सोशल मीडिया पर शेयर किया। उसके बाद से दोनों का रोमांटिक अंदाज वाली तस्वीरें खूब शेयर हो रही हैं। क्योंकि प्रियंका के फैंस निक के साथ पहली बार उन्हें रोमांस करता देख रहे हैं। प्रियंका और निक ने ये फोटो और वीडियो शूट इसी मैगजीन के लिए खास तौर पर करवाई है।

निक ने प्रियंका के लिए गाना गाया

शादी के बाद सामने आईं प्रियंका-निक की रोमांटिक तस्वीरें

ये भी पढ़ें:

बताया जा रहा है कि प्रियंका और निक वोग मैगजीन के पहले डिजिटल कवर पर जनवरी महीने में नजर आएंगे। दोनों ने यह तस्वीर खास तौर पर मैगजीन के लिए ही शूट करवाई है। क्योंकि इस पहले यह जोड़ी साथ तो दिखती थी लेकिन कभी भी इस अंदाज में नहीं दिखे। शायद मैगजीन ने भी शादी के बाद ही शेयर करने के लिए इस स्पेशल मोमेंट को शूट किया है। वोग ने इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा है कि इस हिट गाने की रिलीज के दो साल बाद एक बार फिर निक जोनास अपने ये खासा गाना अपनी पत्नी के लिए गा रहे हैं। इस वीडियो मे निक जोनास अपना हिट सॉन्ग क्लोजर गाते दिख रहे हैं और उसी धुन पर प्रियंका चोपड़ा डांस कर रही हैं।

जोधपुर पैलेस में हुई दोनों की शादी

निक की हुईं प्रियंका चोपड़ा, सितारों का लगा जमघट

ये भी पढ़ें: प्रियंका चोपड़ा के मंगेतर निक को क्यों पसंद आती हैं ज्यादा उम्र की महिलाएं?

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी जोधपुर के उमेद भवन पैलेस में हुई. निकयंका (निक और प्रियंका) की शादी ईसाई रीति-रिवाज से हुई. बॉलीवुड से हॉलीवुड की हस्तियां इस शादी में शिरकत करने पहुंची. फिल्मी सितारों के अलावा भारत के बड़े उद्योगपति मुकेश अबानी परिवार सहित शादी में शामिल हुए. शादी के दौरान जमकर आतिशबाजी भी हुई थी. शादी के बाद प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस के मेहंदी फंक्शन की तस्वीरें वायरल हो गई. एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया अकाउंट पर मेहंदी सेरेमनी की तस्वीरें शेयर की. प्रियंका चोपड़ा मल्टीकलर लहंगा पहने हुए हैं जबकि निक लाइट ग्रे कलर का कुर्ता पायजामा पहने हुए हैं. कपल काफी प्यारे दिख रहे हैं. इंडियन ड्रेसअप में निक जोनस बिल्कुल देसी लग रहे हैं.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.