इन अभिनेत्रियों ने भी झेला है बॉलीवुड में हैरसमेंट, ममता कुलकर्णी भी हुईं हैं शिकार

0
470
इन अभिनेत्रियों ने भी झेला है बॉलीवुड में हैरसमेंट, ममता कुलकर्णी भी हुईं हैं शिकार

इन अभिनेत्रियों ने भी झेला है बॉलीवुड में हैरसमेंट, ममता कुलकर्णी भी हुईं हैं शिकार

मुंबई। तनुश्री दत्ता के द्वारा नाना पाटेकर पर लगाए गए आरोपों के बाद बॉलीवुड में हैरसमेंट की बात पर फिर से चर्चा होने लगी है। तनुश्री से पहले भी बॉलीवुड की कई अभिनेत्रियों ने बॉलीवुड इंडस्ट्री में हैरसमेंट झेला है। यानी बॉलीवुड में हैरसमेंट की कहानी काफी पुरानी है. तनुश्री 2008 में ‘हॉर्न ओके प्लीज’ फिल्म की शूटिंग के दौरान नाना पाटेकर पर बदसलूकी का आरोप लगाया है। साथ ही निर्देशक विवेक अग्निहोत्री पर भी शोषण का आरोप लगाया है। तनुश्री का आरोप है कि फिल्म ‘चॉकलेट’ की शूटिंग के दौरान विवेक ने उत्पीड़न की कोशिश की थी।

बॉलीवुड में हैरसमेंट की कहानी

बॉलीवुड में हैरसमेंट की कहानी हम आपको बताते हैं. बॉलीवुड में तनुश्री से पहले कौन-कौन अभिनेत्रियों ने इसे झेला है और किन-किन निर्देशकों पर ये आरोप लगे हैं। शर्लिन चोपड़ा, ममता कुलकर्णी, पायल रोहतगी, गीतिका त्यागी और प्रीती जैन जैसी कई अभिनेत्रियों ने ऐसे आरोप लगाए हैं।

गीतिका त्यागी

इन अभिनेत्रियों ने भी झेला है बॉलीवुड में हैरसमेंट, ममता कुलकर्णी भी हुईं हैं शिकार

अभिनेत्री गीतिका त्यागी ने निर्देशक सुभाष कपूर पर शोषण के आरोप लगाए थे। उन्होंने कहा था कि सुभाष कपूर ने जबरदस्ती शारीरिक हिंसा की। सबूत के तौर पर गीतिका ने ट्विटर अकाउंट पर वीडियो डाला था, जिसमें गीतिका सुभाष को थप्पड़ मारती हैं और वे पत्नी के सामने गलती स्वीकारते हैं। बॉलीवुड में हैरसमेंट की कहानी का ये एक मात्र कड़ी है.

शर्लिन चोपड़ा

इन अभिनेत्रियों ने भी झेला है बॉलीवुड में हैरसमेंट, ममता कुलकर्णी भी हुईं हैं शिकार

शर्लिन चोपड़ा ने निर्देशक रूपेश पॉल पर आरोप लगाया था कि वे उसके साथ हमबिस्तर होना चाहते थे। इसके बाद फिल्म के प्रमोशन से शर्लिन चोपड़ा को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया। शर्लिन का आरोप है कि उनके मना करने पर रुपेश ने उनके साथ बुरा बर्ताव किया। क्योंकि उन्होंने निर्देशक के साथ शारीरिक संबंध बनाने से मना कर दिया था। बॉलीवुड में हैरसमेंट की कहानी की ये दूसरी कड़ी है. शर्लिन ने फिल्म में कई हॉट सीन दिए थे।

पायल रोहतगी

इन अभिनेत्रियों ने भी झेला है बॉलीवुड में हैरसमेंट, ममता कुलकर्णी भी हुईं हैं शिकार

वहीं, फिल्म ‘तौबा-तौबा’ से चर्चा में आई अभिनेत्री पायल रोहतगी ने बॉलीवुड में अपनी फिल्मों से लगातार ऊंचाई चढ़ रहे डायरेक्टर दिबाकर बनर्जी पर शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाब बनाने का आरोप लगाया। पायल ने कहा कि दिबाकर ने उन्हें ‘शंघाई’ फिल्म में रोल देने का ऑफर किया था। हालांकि बॉलीवुड में हैरसमेंट की कहानी साबित नहीं हो सकी.

प्रीति जैन

इन अभिनेत्रियों ने भी झेला है बॉलीवुड में हैरसमेंट, ममता कुलकर्णी भी हुईं हैं शिकार

इसके साथ ही अभिनेत्री प्रीति जैने फिल्म निर्देशक मधुर भंडारकर पर शारीरिक संबंध बनाने का आरोप लगाए थे। उन्होंने कहा था कि मधुर ने 1999 से 2004 तक संबंध बनाए। हालांकि 2006 में कोर्ट से मधुर भंडारकर बरी हो गए और केस खत्म हो गया। और इसी के साथ बॉलीवुड में हैरसमेंट की कहानी समाप्त हो गई.

ममता कुलकर्णी

इन अभिनेत्रियों ने भी झेला है बॉलीवुड में हैरसमेंट, ममता कुलकर्णी भी हुईं हैं शिकार

बॉलीवुड में हैरसमेंट की कहानी अपने जमाने की मशहूर अभिनेत्री ममता कुलकर्णी से जुड़ी है. उन्होंने फेमस डायरेक्टर राजकुमार संतोषी पर कास्टिंग काउच का आरोप लगाया था। उन्होंने ‘चाइना गेट’ की शूटिंग के दौरान राजकुमार संतोषी का खुद पर संबंध के लिए दबाब बनाने का आरोप लगाया था। इनकार करने पर फिल्म में उनका रोल कम कर दिया गया।

रीना गोलन

इन अभिनेत्रियों ने भी झेला है बॉलीवुड में हैरसमेंट, ममता कुलकर्णी भी हुईं हैं शिकार

वहीं, फेमस फिल्म डायरेक्टर सुभाष घई पर इजरायली मॉडल रीना गोलन ने आरोप लगाया था कि जब वह हीरोइन बनने का सपना लेकर भारत आई तो सुभाष घई ने उन्हें फिल्म के बदले हमबिस्तर होने का ऑफर दिया। इस बात का खुलासा रीना ने अपनी आत्मकथा में किया। बॉलीवुड में हैरसमेंट की कहानी इसके अलावा भी बहुत है. जब भी कास्टिंग काउच की बाच होती है इस तरह कहानियां दोबारा चर्चा में आ जाती है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.