don ravi pujari

तकतरीबन डेढ़ दशक की लुकाछिपी के बाद अंडरवर्ल्ड डॉन रवि पुजारी (don ravi pujari) पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पुलिस ने इस मोस्ट वांटेड डॉन को अफ्रीका के सेनेगल से गिरफ्तार किया है।

इंडियन एजेंसीज़ के इनपुट पर 15 साल से फरार पुजारी को अरेस्ट किया गया। पुजारी पर हत्या, अपहरण, साजिश, धोखाधड़ी समेत कई संगीन आरोप हैं।

रवि पुजारी पर कई आरोप

अंडरवर्ल्ड की दुनिया में रवि पुजारी (don ravi pujari) एक खौफ का नाम था। मुंबई में भी उसके नाम की दहशत थी। पुजारी वैसे तो सेनेगल में रेस्टोरेंट चला रहा था। लेकिन उगाही के लिए पुजारी का फोन मुंबई समेत देश के कई शहरों में आता था।

पिछले साल जेएनयू नेता उमर खालिद, शहला राशिद और गुजरात के विधायक जिग्नेश मेवाणी को पुजारी ने धमकी दी थी।

इतना ही नहीं पुजारी ने हुर्रियत नेता सैयद अली शाह गिलानी समेत देश के खिलाफ काम कर रहे लोगों को भी धमकी दी थी। मूल रुप से मैंगलोर के पदबिद्री का रहनेवाला पुजारी फर्राटेदार अंग्रेजी कन्नड़ बोलता है।

पुजारी छोटा राजन को अपना उस्ताद मानता था। दोनों दाउद इब्राहिम के लिए काम करते थे। हालांकि 2001 में दोनों अलग हो गए थे।

पुजारी पर 2009 से 2013 के बीच बॉलीवुड हस्तियों से जबरन वसूली के भी आरोप हैं। पुजारी पर फिल्म निर्देशक महेश भट्ट की दो बार हत्या करने की साजिश का आरोप भी है। वही, मोरानी भाईयों की भी हत्या की साजिश रचने का आरोप भी रवि पुजारी पर ही है।

भारत लाकर होगी पूछताछ

ये भी पढ़ें: MeToo में सस्पेंड हुए IT कंपनी के AVP ने की खुदकुशी,…

ये भी पढ़ें: बिहार: बड़ी बहन ने किया इनकार तो छोटी को उठाकर ले…

पुजारी पर कई मामले दर्ज हैं। लिहाजा उसे भारत लाकर भी पूछताछ की जा सकती है। फिलहाल उसकी (don ravi pujari) गिरफ्तारी और भारत प्रत्यर्पण के बाद पुलिस को कई जानकारियां मिल सकेगी। ऐसे में रवि पुजारी की गिरफ्तारी कई मामला सुलझा सकेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.